MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 4 साल से नहीं आई शाहरुख़ खान की कोई फिल्म, फिर भी दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में इकलौते इंडियन

4 साल से नहीं आई शाहरुख़ खान की कोई फिल्म, फिर भी दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में इकलौते इंडियन

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख़ खान (Shah Rukh khan) पिछले 4 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं। कैमियो रोल में वे जरूर दिखे, लेकिन लीड एक्टर के तौर पर उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंची है। बावजूद इसके शाहरुख़ खान भारत के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो दुनिया के 8 सबसे अमीर एक्टर्स में अपनी जगह रखते हैं। जी हां, शाहरुख़ खान के पास जितनी प्रॉपर्टी है, उतनी भारत के किसी एक्टर के पास नहीं है। यहां तक कि दुनियाभर में भी सिर्फ तीन ही ऐसे एक्टर हैं, जो इस मामले में शाहरुख़ को मात देते हैं। यह आंकड़ा वर्ल्ड ऑफ़ स्टेटिस्टिक्स नाम के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। नीचे की स्लाइड्स में जानिए शाहरुख़ खान के पास कितनी प्रॉपर्टी है और टॉप 8 की लिस्ट में कौन-कौनसे एक्टर्स शामिल हैं...

Gagan Gurjar | Published : Jan 10 2023, 04:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

ट्वीट के मुताबिक़, शाहरुख़ खान के पास लगभग 770 मिलियन डॉलर यानी लगभग 6294 करोड़ रुपए की संपत्ति है और वे इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

28
Asianet Image

टॉप 8 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में पहला नाम अमेरिकी एक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन जेरी सेनफील्ड का है। 68 साल के अभिनेता के पास लगभग 1 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8174 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

38
Asianet Image

53 साल के अमेरिकी एक्टर टाइलर पैरी इस लिस्ट पर दूसरे स्थान पर हैं। उनके पास भी लगभग 1 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 8174 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। 

48
Asianet Image

द रॉक के नाम से मशहूर अमेरिकी एक्टर ड्वेन जॉनसन दुनिया के तीसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। 50 साल के ड्वेन के पास लगभग 800 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है, जो भारतीय रुपयों में लगभग 6539 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है। 

58
Asianet Image

लिस्ट में पांचवां स्थान 60 साल के अमेरिकी एक्टर टॉम क्रूज का है, जिनके पास तकरीबन 620 मिलियन डॉलर या भारतीय रुपयों में कहें तो 5068 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। 

68
Asianet Image

हांगकांग बेस्ड अभिनेता जैकी चैन ने इस लिस्ट में छठवां स्थान प्राप्त किया है। 68 साल के चैन के पास लगभग 520 मिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो इंडियन करेंसी में तकरीबन 4250 करोड़ रुपए होती है।

78
Asianet Image

61 साल के जॉर्ज क्लूनी लगभग 500 मिलियन डॉलर या 4087 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं। वे अमेरिकी अभिनेता हैं।

88
Asianet Image

8वें स्थान पर अमेरिकी एक्टर रॉबर्ट डी नीरो हैं। 79 साल के रॉबर्ट के पास लगभग 500 मिलियन डॉलर या 4087 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। 

और पढ़ें...

Pathaan Trailer: भगवा बिकिनी पर चली कैंची तो अब उसी रंग की लुंगी में दिखीं दीपिका पादुकोण

'पठान' के 2:34 मिनट के ट्रेलर में दिखे 5 बड़े चेहरे, लेकिन दो दिग्गजों पर बना रखा है सस्पेंस

49 की उम्र में ऋतिक रोशन करेंगे दूसरी शादी? जानिए 11 साल छोटी सबा आजाद कब बनेंगी उनकी दुल्हन?

ऋतिक रोशन ना ठुकराते ये 7 फ़िल्में तो डबल होता उनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, एक फ्रेंचाइजी ने ही कमाए 1500 करोड़

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories