- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 4 बहनों के इकलौते भाई थे सुशांत सिंह राजपूत, मां की मौत ने लाडले को अंदर तक झकझोर दिया था
4 बहनों के इकलौते भाई थे सुशांत सिंह राजपूत, मां की मौत ने लाडले को अंदर तक झकझोर दिया था
बॉलीवुड डेस्क: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे अपने पिता और चार बहनों को अकेला छोड़ गए हैं। सुशांत सभी भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया है। अपने जवान बेटे की मौत की खबर के बाद सुशांत के पिता अंदर से टूट गए हैं। सुशांत की चार बहनें हैं। सबसे छोटे सुशांत की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
21 जनवरी 1986 को सुशांत सिंह राजपूत का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। साल 2000 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था।
उन्होंने पटना और दिल्ली से अपनी पढ़ाई की थी। पढ़ने में काफी होशियार सुशांत ने 2003 में All India Engineering Entrance Examination में पुरे भारत में सातवां रैंक हासिल किया था।
हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ दी और थियेटर से जुड़ गए।
सुशांत के पिता केके सिंह रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारी हैं। सुशांत की चार बहनें हैं। इनमें से एक मीतू सिंह स्टेट लेवल क्रिकेटर भी रह चुकी हैं।
जब सुशांत 16 साल के थे, तभी उनकी मां की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद सुशांत अंदर से टूट गए थे।
मां के जाने के बाद सुशांत ने अपनी बड़ी बहन को मां की जगह दे दी थी। सोशल मीडिया पर अपनी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए उसे मां की जगह दी थी।
मौत से 10 दिन पहले सुशांत ने अपनी मां के लिए इंस्टा पर बेहद इमोशनल पोस्ट किया था।
सुशांत सिंह अपने पीछे अपनी बहनों को अकेला छोड़ गए।
बचपन में सुशांत कुछ ऐसे नजर आते थे।
बर्थडे पार्टी पर सुशांत अपने भाई-बहनों के साथ।