- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'प्यार तोड़ता नहीं जोड़ता है' ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने रिलेशनशिप पर दी सलाह
'प्यार तोड़ता नहीं जोड़ता है' ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने रिलेशनशिप पर दी सलाह
मुंबई. बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। आज वो एक सफल सिंगर के तौर पर जानी जाती हैं। लेकिन, ऐसा उनकी लव लाइफ को लेकर नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने अपनी रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। पिछले साल ही उनका ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
सिंगर ने लंबे समय तक एक्टर हिमांश कोहली को डेट किया, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब जब सबकुछ फिर नेहा की जिंदगी में ठीक हो रहा है तो वो लोगों को रिलेशनशिप और प्यार को लेकर सलाह दे रही हैं।
दरअसल, नेहा कक्कड़ ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'प्यार आपको जोड़ता है, कभी तोड़ता नहीं।' अब इस लाइन पर नेहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नेहा लिखती हैं, 'अगर प्यार आपको नहीं जोड़ पा रहा है तो उस रिलेशनशिप को तुरंत छोड़ दें।' बता दें कि नेहा कक्कड़ कुछ समय पहले तक अपने रिलेशनशिप के चलते तनाव में थीं।
नेहा और हिमांश के ब्रेकअप की बात करें तो कुछ समय पहले हिमांश कोहली ने कहा था कि ये ब्रेकअप उनके चलते नहीं हुआ और उन्हें विलेन बनाने की कोशिश की गई। हिमांश के इस बयान पर नेहा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
उन्होंने हिमांश को नसीहत दे दी थी कि वो उनके नाम के जरिए सुर्खियों में आने की कोशिश ना करें। दोनों के बीच लंबे समय तक ये आरोप-प्रत्यारोप का खेल चलता रहा।
वैसे, दोनों अब रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन उनका म्यूजिक वीडियो हमसफर आज भी फैंस को पसंद आता है। उस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री ने सभी को उनका दीवाना बनाया दिया था।