MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • रिश्ते में मिथुन चक्रवर्ती की समधन लगती हैं महाभारत की 'देवकी', जानें आखिर कौन है वो

रिश्ते में मिथुन चक्रवर्ती की समधन लगती हैं महाभारत की 'देवकी', जानें आखिर कौन है वो

मुंबई. मिथुन चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। इस खबर के बाद से मिथुन की हर तरफ चर्चा है। एक्टिंग की दुनिया में अपनी जबरदस्त छवि कायम करने वाले मिथुन अब राजनीति मैदान में दूसरी पारी को नए सिरे से खेलने को तैयार हैं। एक्टर के परिवार की चर्चा की जाए तो उनके बेटे महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती, बहू मदालसा शर्मा भी एक्टिंग से जुड़े हैं, वहीं मिथुन की समधन भी एक्टिंग जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है एक्टर की समधन और मदालसा शर्मा की मां...

Asianet News Hindi | Published : Mar 09 2021, 09:17 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

मदालसा शर्मा, एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं। शीला शर्मा ने बीआर चोपड़ा के धारावाहिक 'महाभारत' में 'देवकी' का रोल प्ले किया था। ये वही देवकी हैं, जिन्होंने केंस के यहां कारागर में श्रीकृष्ण को जन्म दिया था। महाभारत की ये देवकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं।  

28
Asianet Image

शीला शर्मा ने कई शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके करियर को बुलंदियों पर पहुंचाने वाला कोई और नहीं बल्कि बीआर चोपड़ा की महाभारत है। देवकी का किरदार करने के बाद वह काफी मशहूर हो गई थीं।

38
Asianet Image

उन्होंने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली में एक शख्स ने उनके सिर्फ इसलिए पैर छू लिए थे क्योंकि उन्होंने देवकी का किरदार निभाया था। 

48
Asianet Image

महाभारत के शूट के दौरान सभी एक्टर्स कहानी के हालातों को वास्तव में महसूस करने की पूरी कोशिश करते थे। एक चैट सेशन में शीला ने बताया था कि वो देवकी की तब की हालत को महसूस करती थीं और शूट के दौरान वास्तविकता में रोने लगती थीं।
 

58
Asianet Image

शीला की महाभारत के लिए कास्टिंग भी काफी यूनिक रही थी। दरअसल, महाभारत के कास्टिंग डायरेक्टर गूफी पेंटल ने शीला को एक शो में एक्टिंग करते हुए देखा था और इसके बाद वो उनके पास महाभारत में देवकी का किरदार करने का ऑफर लेकर पहुंच गए थे। 

68
Asianet Image

शीला शर्मा की तरह ही उनकी बेटी मदालसा शर्मा भी टैलेंटेड हैं। इस वक्त वो पॉपुलर शो अनुपमां में काव्या का किरदार प्ले कर रही हैं। शो में वो अहम रोल में हैं। मदालसा बॉलीवुड में गणेश आचार्य के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'एंजेल' में काम कर चुकी हैं।

78
Asianet Image

मदालसा की शादी मिथुन के बेटे महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती के साथ हुई है। शादी के समय मिमोह चक्रवर्ती रेप विवाद में फंस गए थे, जिस वजह से उनकी शादी टाल दी गई थी, लेकिन कुछ दिनों के बाद जब मामला ठंडा हुआ तो दोनों शादी कर ली थी। 
 

88
Asianet Image

मिथुन चक्रवर्ती का राजनीतिक सफर देखें तो 2011 में जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल की सत्ता संभाली तो उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को राजीनीति से जुड़ने का न्योता दिया, जो मिथुन ने उस वक्त सहर्ष स्वीकार किया था। मिथुन चक्रवर्ती को तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से सांसद भी बनाया, लेकिन 2016 के अंत में एक्टर ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और राजनीति से सन्यास ले लिया। अब राज्‍यसभा से होते हुए वो पॉलिटिक्‍स की दुनिया में भाजपा की तरफ से आए हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories