• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • यशराज की फिल्म से डेब्यू करने के बाद भी नहीं चला इस एक्ट्रेस का करियर, पांच भाइयों की पत्नी बनकर बनाई पहचान

यशराज की फिल्म से डेब्यू करने के बाद भी नहीं चला इस एक्ट्रेस का करियर, पांच भाइयों की पत्नी बनकर बनाई पहचान

एंटरटेनमेंट डेस्क. यशराज बैनर की फिल्म से डेब्यू करना हर कलाकार का सपना होता है और एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी का यह सपना तो खुद इस बैनर के कर्ता-धर्ता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से पूरा किया था। पर अफसोस ट्यूलिप इतने बड़े बैनर की फिल्म से डेब्यू करने के बाद भी अपना करियर नहीं बना पाईं। अपने 13 साल के पूरे करियर में ट्यूलिप ने करीबन 14 हिंदी फिल्मों में काम किया जिसमें सै एक भी फिल्म सुपरहिट नहीं रही। हिंदी के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया पर यहां भी उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। आज यानी 11 सितंबर को ट्यूलिप जोशी अपना 43वां जन्मदिन रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...

Akash Khare | Published : Sep 11 2022, 09:00 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में लिया था हिस्सा 
ट्यूलिप का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता गुजराती और मां अरमेनियन हैं। मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से उन्होंने स्कूलिंग और विवेक कॉलेज से मजोरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था, लेकिन विनर्स में अपनी जगह नहीं बना पाईं। हालांकि, इसके बाद उन्हें सियाराम्स, पेप्सी और बीपीएल जैसी कई नामी ब्रांड्स के विज्ञापन मिलने शुरू हो गए थे। वे नुसरत फतेह अली खान को ट्रिब्यूट देने के लिए बनाए गए एक वीडियो में भी नजर आई थी।

25
Asianet Image

आदित्य के दोस्त की शादी में उनसे टकराई थीं ट्यूलिप
साल 2002 में ट्यूलिप की बॉलीवुड एंट्री हुई यशराज की फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से। उनको यह फिल्म मिलने की कहानी भी बड़ी फिल्मी है। दरअसल, प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा अपनी एक मित्र की शादी में गए थे, जहां उन्होंने पहली बार ट्यूलिप को देखा था। आदित्य ने वहीं ट्यूलिप को 'मेरे यार की शादी है' के लिए ऑडिशन देने की बात कही। मजेदार बात यह थी कि उस वक्त तक ट्यूलिप को ठीक से हिंदी नहीं आती थी। ऐसे में आदित्य ने ही बाकायदा फिरोज खान स्टूडियो में उन्हें हिंदी की ट्रेनिंग दिलवाई। बात करें 'मेरे यार की शादी है' की तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था पर ट्यूलिप को असली पहचान इसके अगले साल रिलीज हुई फिल्म 'मातृभूमि' से मिली।

35
Asianet Image

'मातृभूमि' के लिए हुई एक्टिंग की तारीफ
अगले साल यानी 2003 में ट्यूलिप ने फिल्म 'विलेन' से तेलुगु डेब्यू किया। इसके बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म 'मातृभूमि' रिलीज हुई। भले ही 'मातृभूमि' बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं बटोर सकी, लेकिन फिल्म में ट्यूलिप को अपने रोल और एक्टिंग के लिए खूब तारीफ मिली। यह फिल्म कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित थी, जिसमें ट्यूलिप ने कल्कि का दमदार रोल प्ले किया। फिल्म में कल्कि पांच भाइयों से एक साथ शादी करती है और उसे हफ्ते की हर रात अलग-अलग भाइयों के साथ बितानी पड़ती है। इतना ही नहीं, शादी की पहली रात से ही ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।

45
Asianet Image

सलमान संग 'जय हो' बनी आखिरी फिल्म
इसके बाद ट्यूलिप का करियर बॉलीवुड में लंबे समय तक नहीं चला। इसके बाद ट्यूलिप जोशी ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'दिल मांगे मोर' में काम किया। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। आगे जाकर ट्यूलिप ने 'धोखा', 'सुपरस्टार', डैडी कूल', 'रनवे', 'होस्टल' और 'बी केयरफुल' जैसी कई फिल्मों में काम किया जो ऑलमोस्ट फ्लॉप रहीं। ट्यूलिप की आखिरी फिल्म सलमान खान स्टारर 'जय हो' थी। 2014 के बाद वे फिल्मों में नजर नहीं आईं।

55
Asianet Image

4 साल की डेटिंग के बाद कर ली शादी
'जय हो' के बाद ट्यूलिप एक टीवी सीरीज एयरलाइन्स में भी नजर आई थीं। यह सीरीज 24 अगस्त 2014 to 1 फरवरी 2015 तक चली। तब से लेकर अब तक बीते 7 साल से ट्यूलिप ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। इन दिनों ट्यूलिप अपने पित विनोद की 600 करोड़ की कंपनी संभाल रही हैं। वो इस कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। बता दें कि विनोद 1989 से 1995 के बीच 6 साल तक इंडियन आर्मी में रहे। वो पंजाब रेजिमेंट की 19वीं बटालियन में थे।

ये भी पढ़िए...

SIIMA Awards 2022: बॉलीवुड से पहुंचे रणवीर और रिया, सबसे धांसू रही यश की एंट्री, देखें तस्वीरें

इस 'महाभारत' की भव्यता देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, क्या आपने देखी हैं अपकमिंग वेब सीरीज की यह 6 तस्वीरें

बेटी ने लॉन्च किया सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म का पोस्टर, बिना नाम लिए किया इशारा, मां के मर्डर पर कही यह बात

Akash Khare
About the Author
Akash Khare
 
Recommended Stories
Top Stories