- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बहन के शादी के फोटोशूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस, कर रहीं बॉलीवुड में डेब्यू
बहन के शादी के फोटोशूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं एक्ट्रेस, कर रहीं बॉलीवुड में डेब्यू
मुंबई. 2017 में मिस वर्ल्ड में बनी मानुषी छिल्लर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद वे अक्सर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में रहती थीं। अब ये कंफर्म हो गया है कि मानुषी यशराज प्रोडेक्शन के बैनर तले बन ही फिल्म 'पृथ्वीराज' से सिनेमा जगत में करियर की शुरुआत करेंगी। एक्ट्रेस अक्षय की फिल्म में संयोगिता का रोल निभाएंगी। अब हाल ही में उनकी बहन का वेडिंग फोटोशूट किया गया।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
17

इस दौरान मानुषी छिल्लर भी बहन के साथ नजर आईं और वे भी किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। अपने परिवार संग और बहन के साथ एक्ट्रेस ने कराए फोटोशूट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
27
इसमें उन्होंने गोल्डन व्हाइट मिक्स्ड लहंगे चोली के साथ न्यूड मेकअप किया है और हल्का नेकलेस कैरी किया है। वहीं, उनकी बहन भी मानुषी से मौचिंग लहंगे चोली में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की बहन दुल्हन के जोड़े में भी दिखाई दे रही हैं।
37
बहरहाल, मानुषी छिल्लर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' में उनके अपोजिट अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
47
'पृथ्वीराज' राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर बेस्ड है और सभी जानते हैं कि पृथ्वीराज और संयोगिता की प्रेम कहानी अमर है।
57
ऐसे में कहा जा रहा है कि मानुषी पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता रोल फिल्म में प्ले करती दिखेंगी। वहीं, अक्षय खुद पृथ्वीराज चौहान के रोल में प्ले करेंगे।
67
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी ने संयोगिता के रोल के लिए कई बार ऑडिशन दिया था और उन्होंने हर बार शानदार प्रदर्शन किया था। तभी से वो हफ्ते में छह दिन रिहर्सल कर रही हैं। मानुषी को यशराज फिल्म्स की टीम इस फिल्म के लिए पिछले नौ महीने से ट्रेनिंग दे रही है।
77
बता दें कि 'पृथ्वीराज' का टीजर वीडियो रिलीज किया जा चुका है। वीडियो अक्षय ने अपने बर्थडे पर शेयर किया था। कैप्शन में एक्टर ने लिखा था, "अपने बर्थडे पर अपनी पहली पीरियड ड्रामा फिल्म के बारे में बताते हुए बहुत उत्साहित हूं। सौभाग्य है मेरा कि मुझे इसमें लीड रोल प्ले करने का मौका मिला है।"