MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • मलाइका को पसंद हैं इन 3 खूबियों वाले लड़के, अर्जुन कपूर को लेकर एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात

मलाइका को पसंद हैं इन 3 खूबियों वाले लड़के, अर्जुन कपूर को लेकर एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात

मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले कुछ सालों से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट में देखा जाता है। कोरोना लॉकडाउन के समय तो अर्जुन कपूर का पूरा वक्त मलाइका के घर पर ही बीतता था। यहां तक कि कई बार अर्जुन कपूर मलाइका के घर की बालकनी में उनके साथ नजर आए थे। मलाइका और अर्जुन दोनों ही कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार भी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर को भेजे गए आखिरी मैसेज के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। मलाइका अपनी पसंद के लड़के में चाहती हैं ये खूबियां...

Asianet News Hindi | Updated : Sep 25 2021, 11:57 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

हाल ही में मलाइका ने 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' के एपिसोड के दौरान अपने को-जज मिलिंद सोमन के साथ बातचीत की। मलाइका ने बताया कि इस दौरान मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे गए लास्ट मैसेज के बारे में भी बात की। मलाइका के मुताबिक, मैंने अर्जुन को जो आखिरी मैसेज भेजा था वो 'आई लव यू टू' था।
 

29
Asianet Image

मिलिंद सोमन ने जब मलाइका से किसी ऐसे शख्स का नाम पूछा, जो उन्हें गहराई से जानता हो तो उन्होंने फौरन अर्जुन कपूर का नाम लिया। मलाइका बोलीं- वो मुझे जानता है, मुझे मिलता है, मुझे समझता है, मुझे परेशान करता है।

39
Asianet Image

मलाइका ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। मलाइका के मुताबिक, मुझे उस तरह के लड़के पसंद हैं जो थोड़े रफ हों। लड़कों का चिकना चेहरा मुझे अच्छा नहीं लगता। इसके अलावा मुझे वो बहुत पसंद है, जो अच्छे से Kiss करना जानता हो। मुझे वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं जो ज्यादा गॉसिप करते हैं। 

49
Asianet Image

बता दें कि हफ्तेभर पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए थे। दोनों यहां रोमांटिक डिनर डेट करने पहुंचे थे। डिनर के बाद कपल यहां से एक-दूजे का हाथ थामे रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया था। दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था। 

59
Asianet Image

अर्जुन और मलाइका ने दो साल पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे हुए एक फोटो भी शेयर की थी। उस दिन भी अर्जुन कपूर का जन्मदिन था। अर्जुन और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का ऑफिशियल स्वीकार कर लिया हो, लेकिन फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। 

69
Asianet Image

बता दें कि मलाइका ने करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 48 की होने वाली हैं, वहीं अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हुए हैं।

79
Asianet Image

कुछ महीनों पहले जब एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो जवाब में एक्टर ने कह था- जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है। अर्जुन ने आगे कहा था, अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी तो अभी कैसे करूंगा?

89
Asianet Image

वहीं अपनी अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, हर कोई दोबारा प्यार में पड़ना चाहता है, एक रिश्ते में आना चाहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता है। भले ही मेरे आसपास के लोगों ने ऐसा-वैसा कहा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह चुनाव सोच-समझकर किया है।
 

99
Asianet Image

बता दें कि मलाइका ने 5 साल तक अरबाज खान को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। शादी के 19 साल बाद मलाइका ने अरबाज से तलाक लेने का फैसला किया और दोनों का मई, 2017 में तलाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मलाइका, अरबाज की सट्टेबाजी की आदत से तंग आ गई थीं। इसीलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- Celebs Spotted: सरेआम ब्रा दिखाने के बाद अब अधखुली पैंट पहने दिखी ये एक्ट्रेस, गॉर्जियस दिखी कमल हासन की बेटी

ये भी पढ़ें- खुले बाल और बिना मेकअप करीना कपूर बिकिनी में पोज देने में थी बिजी, उधर बेटा 1 चीज को लेने कर रहा था जिद

ये भी पढ़ें- ऐसा बाप जो अपनी ही बेटी से करना चाहता था शादी, सरेआम किया Kiss भी, जानें कौन है ये, जो रहा विवादों में

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories