- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सेक्सी ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ लूट ली महफिल, पिक्स में देखें स्टनिंग अंदाज़
सेक्सी ड्रेस में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ लूट ली महफिल, पिक्स में देखें स्टनिंग अंदाज़
एंटरटेनमेंट डेस्क, Arjun-Malaika : अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' के प्रमोशन में विज़ी हैं। इस समय वो पार्टी और विभिन्न आयोजनों में शिरकत कर रहे हैं। वहीं उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराके उनके लिए माहौल बना रही हैं । दोनों जहां भी पहुंचते पूरी महफिल की लाइमलाइट इस कपल पर ही होती है। प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने रूसो ब्रदर्स के लिए बेहद शानदार पार्टी आयोजित की थी। इसमें मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉय फ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ जैसे ही एंट्री की सभी कैमरे इस कपल पर ही ही मूव कर गए, देखें इस जोड़ी का स्टनिंग अंदाज़...
- FB
- TW
- Linkdin
)
Arjun और Malaika अपने प्यार का इज़हार करने का कोई मौका नहीं चूकते हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं। मार्वल फिल्म प्रोड्यूसर की पार्टी में मलाइका और अर्जुन कपूर ने बेहद शानदार अंदाज़ में एंट्री की थी।
बॉलीवुड के चर्चित कपल ने इस पार्टी के लिए वायलेट और पर्पल रंगों के ब्लिंग आउटफिट चुने थे। ये जोड़ा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा था।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने इस इवेंट की पूरी लाइमलाइट लूट ली, दोनों को पार्किंग में स्पॉट किया गया, ब्लू कलर की लग्जरी कार से उतरते ही कैमरे इस कपल पर फोकस हो गए।
मलाइका बेहद स्टाइलिश हैं, वे इस उम्र में भी अंडर ऐज एक्ट्रेस को मात देती हैं। रूसो ब्रदर्स की पार्टी में छैंया-छैया गर्ल ने पूरी महफिल ही लूट ली, मलाइका अरोड़ा का अंदाज सभी को बहुत पसंद आया।
मलाइका अरोड़ा ने पर्पल कलर की स्पार्कल ड्रेस और न्यूड मेकअप में अपना लुक दिखाया, वहीं अर्जुन कपूर लाइट वायलट शर्ट और ब्लैक जींस में बहुत हैंडसम लग रहे थे।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा में 12 साल का बड़ा गैप है, हालांकि दोनों को देखकर कभी ऐसा लगता ही नहीं है उनके बीच ऐज का कोई डिफरेंस है।
अर्जुन कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' 29 जुलाई 2022 को थिहटर में रिलीज के लिए तैयार है। इस मूवी के लिए उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका भी उनके प्रचार में साथ दे रही हैं।