अर्जुन कपूर ने मलाइका को रोमांटिक अंदाज में किया Kiss, शेयर की PHOTO
मुंबई. मलाइका अरोड़ा ने बुधवार को अपना 46 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1973 को मुंबई के ठाणे में हुआ था। ऐसे मौके पर एक्ट्रेस से 12 साल छोटे उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका के साथ एक फोटो शेयर की है।
| Published : Oct 23 2019, 05:27 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
इसमें वो रोमांटिक अंदाज में मलाइका को KISS करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इस कपल की तारीफ कर रहा है तो कोई एक्ट्रेस को उम्र को लेकर बुरा-भला कह रहा है।
25
इससे पहले मंगलवार रात में मलाइका की बर्थडे पार्टी रखी गई थी। इसमें वे बॉलीवुड से करीना कपूर, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन रामपाल और जाह्नवी कपूर जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की थी।
35
बर्थडे पार्टी पर मलाइका और अर्जुन दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों ने पंजाबी गाने पर जमकर डांस करते दिखे थे।
45
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर देखा जाने लगा।
55
हाल ही में दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते हुए मालदीव में साथ में देखा गया था। मलाइका और अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर भी साथ में वीडियो और फोटो शेयर करते हैं।