- Home
- Entertainment
- Bollywood
- सुबह उठते ही वॉक फिर लाइट ब्रेकफास्ट, 53 की माधुरी दीक्षित खाने में ये चीज जरूर करती हैं शामिल
सुबह उठते ही वॉक फिर लाइट ब्रेकफास्ट, 53 की माधुरी दीक्षित खाने में ये चीज जरूर करती हैं शामिल
मुंबई. कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। रोज हजारों की संख्या में लोग मर रहे हैं। भारत में कोरोना महामारी की वजह से 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की हुई है। ऐसे में आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। वहीं, सेलेब्स से जुड़े कई कहानी किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, लॉकडाउन की वजह से माधुरी दीक्षित अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही है। सिर्फ माधुरी ही नहीं उनके पति श्रीराम नैने भी उनके साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं। बता दें कि माधुरी 53 साल की हो गई है। उनका जन्म 15 मई 1967 में मुंबई में हुआ था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
53 साल की उम्र में भी माधुरी बेहद खूबसूरत और फिट हैं। आज आपको माधुरी का फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं।
माधुरी उठते ही सबसे पहले मॉर्निंग वॉक पर जाती है और लौटकर लाइट ब्रेकफास्ट लेती हैं, जिसमें कार्बोहाइड्रेड कम और प्रोटीन ज्यादा होता है।
माधुरी दीक्षित फिट रहने है लिए हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाती है। डाइट में वे सबसे ज्यादा हरे पत्ते वाली सब्जियां और फलों को शामिल करती हैं। इसके अलावा वे दिनभर में खूब पानी पीती है।
माधुरी अपनी डाइट में शिमला मिर्च जरूर शामिल करती हैं। उनका कहना है कि शिमला मिर्च में फाइबर होता है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर ब्लड प्रेशर और हार्ट को कंट्रोल में रखता है।
माधुरी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जापानी डाइट पसंद करती हैं। वे खाने में उबला, भुना, सेका या फिर हल्का तला खाना पसंद करती हैं। यहीं वजह है कि वो टोफू, मिक्स सब्जियां और मशरूम को जापानी कुकिंग स्टाइल में पका कर खाती है।
वे हर्बल चाय पीना पसंद करती है। खुद को हाइड्रेड रखने के लिए नारियल पानी पीती हैं।
माधुरी को जिम जाना पसंद नहीं। वे खुद को फिट रखने के लिए आउटडोर एक्सरसाइज, रनिंग और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज करती हैं। रोज 15 से 20 मिनट योगा करती हैं। वे हफ्ते में 4 से 5 दिन डांस (कथक) की प्रैक्टिस करती हैं। डांस करने से उन्हें सबसे ज्यादा एनर्जी मिलती है।
माधुरी की ग्लोइंग स्किन का राज है कि वे रोज सोने से पहले चेहरे को क्लीनजर से साफ करती हैं। कभी-कभी टोनर का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके अलावा चेहरे की फ्रेशनेस बनाएं रखने के लिए पर्याप्त नींद लेती हैं।