जिस एक्ट्रेस को राजकपूर की फिल्म से मिला था ब्रेक, अब उसी का हुआ निधन
मुंबई. राजकपूर की फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस निम्मी का मुंबई में निधन हो गया है। वो पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। एक्ट्रेस की उम्र 88 साल थी। निम्मी ने करीब 16 सालों तक फिल्मों में काम किया। साल 1949 से 1965 तक एक्ट्रेस इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। वो तमाम बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। उनका असली नाम 'नवाब बानो' था।
| Published : Mar 26 2020, 07:57 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
निम्मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था। निम्मी को राजकपूर की पहली खोज भी कहा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने ही नवाब बानो का नाम बदलकर निम्मी रखा था।
26
राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म 'बरसात' में ब्रेक दिया था। इस मूवी के हिट होने के बाद निम्मी ने कई फिल्मों में काम किया। वे 'आन', 'उड़न खटोला', 'भाई भाई', 'कुंदन', 'मेरे महबूब' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं।
36
रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में निम्मी काफी डिमांड में थीं। कहा जाता है कि दिलीप कुमार से लेकर राज कपूर, अशोक कुमार, धर्मेंद्र जैसे कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक थे।
46
निम्मी के निधन को लेकर मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
56
कहा जाता है कि कभी निम्मी ने दिलीप कुमार को भी ठुकरा दिया था, उन्हें अपनी खूबसूरती पर काफी नाज था।
66
फोटो सोर्स- गूगल।