- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Nick Jonas की वजह से Katrina Kaif और Vicky Kaushal के प्यार का हुआ था खुलासा, जानें पूरी स्टोरी
Nick Jonas की वजह से Katrina Kaif और Vicky Kaushal के प्यार का हुआ था खुलासा, जानें पूरी स्टोरी
मुंबई. आज कल कैटरीना कैफ (katrina kaif) और विक्की कौशल (Vicky kaushal) की शादी के चर्चे हर जुबान पर हैं। अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस को सात फेरे लेते हुए फैंस देखना चाहते हैं। वो बड़ी शिद्दत से वेडिंग डे का इंतजार कर रहे हैं। अपने प्यार का इजहार कर चुके दोनों शादी के मुद्दे पर खामोश हैं। वो अपने वेडिंग डे के बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। लेकिन क्या आपको बता हैं कि दो दिलों का मिलन दुनिया की नजरों में कब सामने आया। तो चलिए बताते हैं कि कब इनके इश्क की तस्वीर दुनिया के सामने आई और इसे किसने सामने लाया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ साल 2020 में इंडिया होली मनाने पहुंची थी। इस दौरान वो मुकेश अंबानी की होली पार्टी में पहुंची। इनके साथ निक भी होली समारोह में शामिल हुए।
यहां दोनों होली के रंग में सराबोर नजर आएं। निक जोनस को होली बेहद ही पसंद आई और वो वीडियो बनाना शुरू कर दिए। रंगों के सराबोर निक जैसे ही कैमरे को पार्टी में घूमाते नजर आएं वैसे ही कैट और विक्की कौशल साथ दिख गए।
कैटरीना कैफ को विक्की कौशल बड़े ही प्यार से रंग लगा रहे थे। ये उनकी पहली एक साथ की तस्वीर दुनिया के सामने आई। लोगों को इस तस्वीर के जरिए पता चल गया है कि ये दोनों प्यार के रंग में रंग चुके हैं।
इसके बाद पैपराजी इनके पीछे लग गई। कई मौके दोनों को एक साथ देखा गया। जिससे पुष्टि हो गई कि सलमान की ऑनस्क्रीन हीरोईन अब किसी और की हो गई हैं।
अब ये कपल सात फेरे लेने वाले हैं। राजस्थान के सबसे पुराने महल में इनकी शादी की तैयारी हो रही हैं। दिसंबर में ये शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के शादी के चर्चे हर जगह चल रहे हैं।
कैट और विक्की के शादी से जुड़े हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं। मसलन वो किसके डिजाइन किए हुए लहंगा पहनेंगी। कौन सी मेहंदी रचाएंगी। शादी में कौन-कौन से गेस्ट शामिल होंगे वैगरह-वैगरह।
खबर आई हैं कि कैटरीना और विक्की कौशल अपनी शादी को लेकर जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे। दोनों अभी तक अपनी शादी के लेकर चुप्पी साध रखी है। लेकिन जल्द ही वो सार्वजनिक तौर पर इसका ऐलान करने वाले हैं।
और पढ़ें:
52 साल की Jennifer Lopez फिर बनना चाहती हैं दुल्हन, इस सुपरस्टार को कर रहीं डेट
Akshay Kumar को याद आया पुराना जमाना, Ajay Devgnसे कही इमोशनल करने वाली बात