MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • करीना के चाचा राजीव कपूर ने 38 साल की उम्र में इनसे की थी शादी, लेकिन दो साल में ही टूट गया था रिश्ता

करीना के चाचा राजीव कपूर ने 38 साल की उम्र में इनसे की थी शादी, लेकिन दो साल में ही टूट गया था रिश्ता

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे बड़ी कपूर फैमिली के सदस्य राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 25 अगस्त, 1962 को मुंबई में जन्मे राजीव कपूर ने 1984 में फिल्म 'आसमान' से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें बतौर एक्टर पहचान 1985 में आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मिली। इसके बाद राजीव ने कुछ और फिल्मों में काम किया लेकिन बतौर एक्टर वो कामयाब नहीं हो पाए। 1999 में राजीव कपूर ने आखिरी बार फिल्म 'आ अब लौट चलें' को प्रोड्यूस की। 2001 में राजीव कपूर ने 38 साल की उम्र में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल (Aarti Sabarwal) से शादी कर ली। 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 09 2021, 03:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

हालांकि राजीव कपूर की शादीशुदा लाइफ भी कामयाब नहीं रही और शादी के महज दो साल बाद ही उनका पत्नी से तलाक हो गया। तलाक के बाद फिलहाल राजीव कपूर अपने भाई रणधीर कपूर के साथ ही रहते थे। वैसे, आरती सभरवाल ने भले ही राजीव से तलाक ले लिया था, लेकिन कपूर फैमिली से उनके अच्छे संबंध थे। 
 

27
Asianet Image

राजीव कपूर पांच भाई-बहन हैं, जिनमें ऋषि कपूर का 9 महीने पहले अप्रैल, 2020 में निधन हो गया था। वहीं उनसे पहले बहन रितु नंदा ने भी जनवरी, 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। पांच भाई-बहनों में अब सिर्फ रणधीर कपूर और रीमा कपूर जीवित हैं। 

37
Asianet Image

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर उर्फ ‘चिंपू’ का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी एकाध हिट फिल्म करने के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया था, जिसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन में हाथ आजमाया। 
 

47
Asianet Image

राम तेरी गंगा मैली फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन इसका सारा क्रेडिट एक्ट्रेस मंदाकिनी को मिल गया। जैसे-जैसे फिल्म चर्चित होने लगी राजीव कपूर पिता राज कपूर से नाराज होते गए। इस फिल्म के बाद बाप-बेटे में काफी अनबन हो गई थी।

57
Asianet Image

'राम तेरी गंगा मैली' के बाद राज कपूर ने दोबारा कभी राजीव को लेकर कोई फिल्म नहीं बनाई। इस बात से राजीव पापा राज कपूर से से इतने नाराज थे कि वे पिता के मरने के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गए थे। 

67
Asianet Image

राजीव कपूर ने अपने करियर में आसमान, मेरा साथी, लावा, जबर्दस्त, राम तेरी गंगा मैली, लवर ब्वॉय, अंगारे, जलजला, हम तो चले परदेस, नाग-नागिन और जिम्मेदार जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया। 

77
Asianet Image

राजीव कपूर ने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर 1991 में आई फिल्म हिना और 1996 में आई प्रेमग्रंथ में काम किया। इसके बाद 1999 में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर फिल्म 'आ अब लौट चलें' बनाई। इसमें अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories