- Home
- Entertianment
- Bollywood
- Celebs Spotted: चेहरे पर सूजन, आंखों में थकान और बिन मेकअप दिखीं करीना, पत्नी को देख ऐसा था सैफ का रिएक्शन
Celebs Spotted: चेहरे पर सूजन, आंखों में थकान और बिन मेकअप दिखीं करीना, पत्नी को देख ऐसा था सैफ का रिएक्शन
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) बुधवार को पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बच्चों (तैमूर और जेह) के साथ मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान करीना के चेहरे पर सूजन और आंखों में थकान साफ झलक रही थी। इसके साथ ही करीना बिन मेकअप लुक में नजर आईं। करीना ने जींस की शर्ट और ढीली-ढाली पैंट पहन रखी थी। करीना को इस हाल में देख पति सैफ अली खान का रिएक्शन भी देखने लायक था।
| Published : Sep 15 2021, 01:23 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
बता दें कि करीना कपूर हाल ही में आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग करती नजर आई थीं। यह फिल्म इस साल के आखिर तक क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।
बता दें कि करीना कपूर हाल ही में आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग करती नजर आई थीं। यह फिल्म इस साल के आखिर तक क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।
अनन्या पांडे बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान अनन्या ने व्हाइट जींस के साथ पिंक कलर का टॉप कैरी किया था। अनन्या ने मैचिंग मास्क से चेहरे को कवर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने मास्क हटाकर पोज दिए।
शिल्पा शेट्टी बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान शिल्पा ने फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता पहना था और उनके हाथ में एक बड़ा-सा बैग भी था। शिल्पा कुछ हैरान-परेशानी सी नजर आईं।
कांटा लगा गाने की सक्सेस पार्टी में पति रोहन प्रीत सिंह के साथ दिखीं नेहा कक्कड़। इस दौरान नेहा और उनके पति ब्लैक ड्रेस में स्पॉट हुए। इस गाने को नेहा के अलावा टोनी कक्कड़ और हनी सिंह ने गाया है।
जुहू के शगुन बंगलो में हुई 'कांटा लगा' गाने की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा। करिश्मा रागिनी एमएमएस रिटर्न्स में नजर आ चुकी हैं।
जुहू के शगुन बंगलो में हुई 'कांटा लगा' गाने की सक्सेस पार्टी में दिखीं हुमा कुरैशी। इस दौरान भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी भी नजर आए।
जुहू के शगुन बंगलो में हुई 'कांटा लगा' गाने की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं जमाई राजा की एक्ट्रेस निया शर्मा। निया टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।
टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान दिशा अपने हाथों से चेहरा छुपाती नजर आईं।
रोनित रॉय बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पत्नी के साथ पोज देते नजर आए। इस दौरान रोनित जहां जींस और व्हाइट टी-शर्ट में दिखे तो वहीं उनकी वाइफ ब्लैक ड्रेस में नजर आई। रोनित की वाइफ ने मास्क से चेहरे को ढंक रखा था।