- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Celebs Spotted: दोनों बेटों और पति के साथ मालदीव से लौटीं करीना कपूर, एयरपोर्ट पर बेटी के साथ दिखीं ऐश्वर्या
Celebs Spotted: दोनों बेटों और पति के साथ मालदीव से लौटीं करीना कपूर, एयरपोर्ट पर बेटी के साथ दिखीं ऐश्वर्या
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) पिछले कुछ दिनों से पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और दोनों बेटों तैमूर (Taimur) और जहांगीर (Jehangir) के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही थीं। रविवार को करीना मुंबई लौट आईं। इस दौरान उनकी फैमिली कलीना एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुई। बाहर निकलते वक्त करीना का छोटा बेटा जहांगीर जहां नैनी की गोद में दिखा तो वहीं तैमूर ग्रीन टी-शर्ट और पिंक पैंट में उनके पीछे नजर आए। इस दौरान तैमूर ने मास्क लगा रखा था। वहीं ऐश्वर्या राय भी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट के बाहर नजर आईं। इस दौरान मां-बेटी ने मास्क से अपने चेहरे को कवर कर रखा था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त नैनी की गोद में दिखा करीना कपूर का छोटा बेटा जहांगीर। वहीं तैमूर उनके पीछे चल रहे थे। इस दौरान सैफ ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए।
तैमूर एयरपोर्ट पर इधर-उधर भाग रहे थे, जिसके बाद एक शख्स ने उनका हाथ पकड़कर संभाला। वहीं नैनी की गोद में जहांगीर बेहद क्यूट लग रहे थे।
करीना कपूर एयरपोर्ट पर व्हाइट कलर के आउटफिट में स्पॉट हुईं। इस दौरान करीना ने मास्क से चेहरे को कवर कर रखा था।
मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय नैनी की गोद में आराम फरमाते जहांगीर। वहीं तैमूर ग्रीन टी-शर्ट में डरे-सहमे से नजर आए।
एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय जहां ब्लैक ड्रेस में नजर आईं तो वहीं उनकी बेटी आराध्या फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में दिखी। इस दौरान मां-बेटी ने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था।
रणवीर सिंह ने रविवार को अपनी मां अंजू भवनानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान वो दीपिका पादुकोण और पेरेंट्स के साथ बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट बास्टियन के बाहर स्पॉट हुए।
दीपिका जहां रेड एंड ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं रणवीर ने ब्लैक पैंट, जींस की जैकेट और हैट से अपने लुक को कम्प्लीट किया था।
इस दौरान रणवीर सिंह की मां रणवीर की मां अंजू भवनानी ग्रीन आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपने कपड़ों से मैच करता पोटलीनुमा स्टाइलिश क्लच भी लिया था। वहीं रणवीर के पापा जगजीत सिंह भवनानी भी फॉर्मल लुक में दिखे। रणवीर सिंह की मां के बर्थडे सेलिब्रेशन में दीपिका के पेरेंट्स भी पहुंचे। दीपिका की मां उज्ज्वला पादुकोण और पापा प्रकाश पादुकोण मास्क पहने नजर आए।
उर्वशी रौतेला रविवार को जुहू स्थित पिंक वसाबी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उर्वशी ने ओशियन ग्रीन सूट पहन रखा था।
जुहू स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं राय लक्ष्मी और सोनाली सहगल। बता दें कि राय लक्ष्मी साउथ एक्ट्रेस हैं। कभी उनका नाम टीम इंडिया के कैप्टन रहे एमएस धोनी से जुड़ा था।