- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पोज के लिए सैफ ने जैसे ही उतारा मास्क तो नहीं रहा गया तैमूर से, फिर छोटे नवाब ने भी दिखाया जलवा
पोज के लिए सैफ ने जैसे ही उतारा मास्क तो नहीं रहा गया तैमूर से, फिर छोटे नवाब ने भी दिखाया जलवा
मुंबई। क्रिसमस (Christmas) के मौके पर कपूर फैमिली (Kapoor Family) की तरफ से शुक्रवार को लंच पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर (Taimur) के साथ नजर आईं। पार्टी में जहां सैफ और तैमूर सफेद कुर्ते-पजामे में पहुंचे तो वहीं करीना कपूर ग्रीन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान सैफ अली खान ने मीडिया को पोज देने के लिए जैसे ही अपने चेहरे से मास्क हटाया तो छोटे नवाब तैमूर भी कहां मानने वाले थे। तैमूर ने भी फौरन अपने चेहरे का मास्क हटाकर मीडिया को जमकर पोज दिए।
- FB
- TW
- Linkdin
)
तैमूर और सैफ को मास्क हटाते देख खुद करीना कपूर ने भी अपना मास्क हटा दिया और इसके बाद तीनों ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।
करीना ने जहां सैफ अली खान के हाथों में हाथ डालकर पोज दिया, वहीं तैमूर अलग ही गुस्से में खड़े दिखे।
मम्मी-पापा से नाराज तैमूर ने इस अंदाज में दिए मीडिया को पोज।
कपूर फैमिली के क्रिसमस सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट को साथ लेकर पहुंचे। दोनों ने साथ में पोज दिया।
करिश्मा कपूर पार्टी में अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान कपूर के साथ पहुंचीं। हालांकि करिश्मा और उनके बच्चों ने चेहरे से मास्क नहीं उतारा। अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीशा मल्होत्रा भी कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में नजर आईं।
वहीं अरमान के भाई आदर जैन गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पहुंचें। इस दौरान तारा और आदर ने साथ में फोटो क्लिक करवाईं।
कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच पर बाएं से तारा सुतारिया, करिश्मा कपूर की बेटी समायरा, अनीशा मल्होत्रा, करीना कपूर, रितु जैन और करीना कपूर।
कपूर फैमिली के क्रिसमस बैश पर सभी ने ग्रुप फोटो खिंचाया।
कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में कुछ इस तरह के कपड़े पहनकर पहुंचीं आलिया भट्ट।