MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा, कंगना को मुंबई लौटने का हक नहीं, एक्ट्रेस बोली-किसी के बाप में दम हो तो रोक ले

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा, कंगना को मुंबई लौटने का हक नहीं, एक्ट्रेस बोली-किसी के बाप में दम हो तो रोक ले

मुंबई। कंगना रनोट द्वारा मुंबई की तुलना पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) से करने के बाद इस मामले में विवाद और गहराता जा रहा है। कंगना के बयान पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- वो अगर मुंबई की तुलना हमारे दुश्मन देश द्वारा अधिग्रहित पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) से करती है तो उसे मुंबई लौटने का कोई अधिकार नहीं है। इस पर अब कंगना रनोट ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया है। इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कहा था कि मुंबई का अपमान बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे। 

I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le 🙂 https://t.co/9706wS2qEd

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020

 

Asianet News Hindi | Updated : Sep 04 2020, 08:09 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

वहीं, गृहमंत्री और संजय राउत के बयान पर भड़की कंगना रनोट ने पलटवार करते हुए मुंबई आने का ऐलान किया है। कंगना ने ट्वीट करते हुए ना सिर्फ अपने मुंबई आने की जानकारी दी बल्कि विरोधियों को चेतावनी भी दे डाली है। 

27
Asianet Image

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई लौटने नहीं देने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने अब आने वाले हफ्ते में 9 सितंबर को मुंबई पहुंचने का फैसला किया है। मैं उस टाइम को भी पोस्ट करूंगी, जब मैं मुंबई एयरपोर्ट पर उतरूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

37
Asianet Image

हालांकि, कंगना के इस ट्वीट का मराठी में जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा, मुंबई एक मराठी शख्स के बाप की है, जो लोग इसे नहीं मानते हैं, उन्हें अपने बाप को दिखाना चाहिए। शिवसेना महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों को श्रद्धांजलि दिए बिना नहीं रहेगी।

47
Asianet Image

वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हम धमकी देने वाले लोग नहीं, एक्शन लेने वाले लोग हैं। जिन्होंने मुंबई की पीओके से तुलना की उन्हें पीओके के बारे में मालूम नहीं है। मुंबई पुलिस ने मुंबई हमला झेला, 92 के दंगे मे लोगों को बचाया, कोविड में मुंबई पुलिस के सिपाही शहीद हुए। मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

57
Asianet Image

इससे पहले गुरुवार को कंगना रनोट ने बॉलीवुड ड्रग्स गैंग पर सवाल उठाया था। जिसको लेकर शिवसेना के मुखपत्र सामना अखबार में उन पर निशाना साधा गया था। इसके बाद जान का खतरा बताते हुए कंगना ने कहा था कि ऐसा क्यों लग रहा है, जैसे मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) है?

67
Asianet Image

बाद में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था, आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।

77
Asianet Image

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा, कंगना रनोट को मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस पर कंगना ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मुंबई एक ही दिन में PoK से तालिबान में तब्दील हो गया। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories