- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मां-बहन के साथ दुर्गा पूजा में पहुंचीं काजोल, सुष्मिता ने दुल्हन की तरह सज-धज कर की पूजा
मां-बहन के साथ दुर्गा पूजा में पहुंचीं काजोल, सुष्मिता ने दुल्हन की तरह सज-धज कर की पूजा
मुंबई। देशभर में इन दिनों नवरात्रि की धूम है। दुर्गा उत्सव के छठवें दिन यानी शुक्रवार को काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ दुर्गा पांडाल में पहुंचीं। इस दौरान काजोल जहां रेड कलर की ड्रेस में दिखीं तो वहीं उनकी बहन तनीषा पिंक ड्रेस में नजर आईं। काजोल और उनकी फैमिली के अलावा चचेरी बहन शरबानी मुखर्जी और भाई सम्राट मुखर्जी भी साथ थे। वहीं काजोल की एक और चचेरी बहन रानी मुखर्जी भी माथे और चेहरे पर सिंदूर लगाए नजर आईं।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
17
)
27
दुर्गा पूजा के अवसर पर सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की। इसमें वो लाल साड़ी में सजी-धजी दुल्हन की तरह मां दुर्गा की पूजा करती नजर आईं। वहीं, बिपाशा बसु ने भी दुर्गा पूजा के मौके पर अपनी बड़ी बहन सोनी बसु के साथ एक फोटो शेयर की। इसमें दोनों काफी खूबसूरत लग रही थीं।
37
दुर्गा पूजा पांडाल में बहन तनीषा मुखर्जी और मां तनुजा के साथ काजोल।
47
दुर्गा पूजा के दौरान रानी मुखर्जी। रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म 'मर्दानी 2' में नजर आएंगी।
57
दुर्गा प्रतिमा के सामने फैमिली के साथ काजोल।
67
चचेरी बहन शरबानी मुखर्जी, मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ काजोल।
77
चचेरे भाई सम्राट मुखर्जी और मां तनुजा के साथ हंसी-मजाक के मूड में काजोल।