- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बेटे के साथ दिखीं काजोल तो सोशल मीडिया यूजर्स ने ली चुटकी, जानें बेटे को लेकर क्या कहा
बेटे के साथ दिखीं काजोल तो सोशल मीडिया यूजर्स ने ली चुटकी, जानें बेटे को लेकर क्या कहा
काजोल अपनी फैमिली के साथ लोनावला में पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां उन्होंने मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ पौधे लगाए।
| Updated : Aug 02 2019, 07:12 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
13
)
मुंबई। यहां लोनावाला में इन दिनों पौधरोपण अभियान चल रहा है, जिसमें आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी सिलसिले में काजोल भी अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंचीं और पौधे लगाए। काजोल के साथ उनका बेटा युग, बहन तनीषा और मां तनुजा भी थीं। हालांकि काजोल और युग को साथ देख सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने काजोल और युग की फोटो देख लिखा- भगवान का शुक्र है, कम से कम आज तो ये शांत खड़ा है। वहीं अक्षय नाम के एक यूजर ने लिखा- अरे आज अच्छा दिख रहा है युग।
23
बता दें कि इससे पहले अप्रैल, 2019 में युग पापा अजय देवगन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। युग को देखते ही कैमरामैन फोटोज क्लिक करने लगे। कैमरे की फ्लैश लाइट से युग यहां-वहां छुपने की कोशिश करने लगा। अजय ने फोटोग्राफर्स को इशारा कर फोटो न लेने के लिए भी कहा। वहीं, दूसरी ओर वे बेटे को बुलाते भी नजर आए थे। लोग युग को एयरपोर्ट पर इधर-उधर भागते हुए देख रहे थे।
33
काजोल- अजय देवगन ने 1994 में डेटिंग शुरू की। 24 फरवरी, 1999 को दोनों ने मराठी रीति रिवाज से शादी कर ली। 2003 में काजोल ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम न्यासा रखा। 2010 में देवगन फैमिली के घर चौथा सदस्य आया। काजोल-अजय ने बेटे का नाम युग रखा।