- Home
- Entertainment
- Bollywood
- शादी के 11 साल बाद 53 की उम्र में पिता बना ये एक्टर, अब ईशान कहलाएंगे बड़े भैया
शादी के 11 साल बाद 53 की उम्र में पिता बना ये एक्टर, अब ईशान कहलाएंगे बड़े भैया
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर 23 साल की उम्र में बड़े भैया बन गए हैं। दरअसल, ईशान के पापा और 53 साल के टीवी एक्टर राजेश खट्टर के घर एक नन्हा मेहमान आया है। राजेश खट्टर की दूसरी पत्नी वंदना सजनानी आईवीएफ के जरिए मां बनी हैं। बता दें कि राजेश खट्टर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम हैं, जो कि ईशान खट्टर और शाहिद कपूर की मां हैं। राजेश खट्टर ने ईशान की मां नीलिमा अजीम को 2001 में तलाक देकर 2008 में वंदना सजनानी से शादी की थी।
| Published : Aug 31 2019, 05:33 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15
)
राजेश खट्टर और वंदना ने अपने बेटे का नाम वनराज कृष्णा रखा है। राजेश के मुताबिक, वंदना से शादी के 11 साल बाद वो दोबारा पिता बने हैं। ये सफर दोनों के लिए काफी मुश्किल था और उन्हें आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा। पहले वंदना की कोख में जुड़वा बच्चे थे। लेकिन बाद में पता चला कि एक बच्चे की ग्रोथ बहुत धीमी है और हमें उसे खोना पड़ा।
25
राजेश खट्टर के मुताबिक, उसके बाद दूसरे बच्चे को बचाने के लिए सर्जरी करनी पड़ी। वनराज भी काफी दिक्कतों के बाद हमारी गोद में आया है। उसका जन्म तीन महीने पहले ही हो गया था लेकिन कमजोरी की वजह से उसे NICU (न्यूबोर्न इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखना पड़ा।'
35
राजेश की पत्नी वंदना सजनानी के मुताबिक, 3 मिसकैरेज और तीन बार आईवीएफ फेल होने के बाद उनके घर ये खुशी आई है। इतना ही नहीं, वंदना को 3 महीनों तक अपने पैरों को ऊपर रखना पड़ा था, जिसकी वजह से वे कोई हरकत नहीं कर पा रही थीं।
45
राजेश खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले पिता और ईशान खट्टर के असली पिता हैं। दरअसल, शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने पहली शादी पंकज कपूर से की थी, जिससे उन्हें शाहिद हुए। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी राजेश खट्टर से की, जिससे उन्हें ईशान हुए।
55
पत्नी वंदना सजनानी के साथ राजेश खट्टर।