- Home
- Entertainment
- Bollywood
- नेहा कक्कड़ से सिंघम की एक्ट्रेस तक, ये हैं वो 5 सेलेब्स जो शादी के बाद इस साल मनाएंगे पहली होली
नेहा कक्कड़ से सिंघम की एक्ट्रेस तक, ये हैं वो 5 सेलेब्स जो शादी के बाद इस साल मनाएंगे पहली होली
मुंबई. देशभर में 29 मार्च को होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके जश्न के लिए काफी जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। कोरोनो वायरस महामारी के बीच इस त्योहार को लेकर लोग सावधानियां बरतने के साथ-साथ काफी एक्साइडेट भी हैं। ये त्योहार कई बॉलीवुड के नए कपल्स के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि वो अपना पहला होली का त्योहार मनाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन पहली बार होली का त्योहार मनाएगा।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
वरुण धवन और नताशा दलाल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से 24 जनवरी को अलीबाग के एक मेन्शन में शादी की थी। इसमें उनके कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। शादी के बाद ये वरुण और नताशा की पहली होली है।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह
पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ ने पिछले साल 24 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत से शादी की थी। नेहा ने शादी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद दोनों कई टीवी शो और जगहों पर एक साथ स्पॉट हुए हैं। अब इन दोनों की पहली होली साथ में सेलिब्रेट करेंगे।
राणा दग्गुबाती-मिहिका बजाज
राणा दग्गुबाती ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज ने अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान पिछले साल 8 अगस्त को शादी की। लॉकडाउन के दौरान ही राणा ने मिहिका के साथ रिलेशनशिप में रहने का खुलासा किया था। इस साल इन दोनों की पहली होली होगी।
काजल अग्रवाल-गौतम किचलू
फिल्म 'सिंघम' फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बीते साल 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी की थी। दोनों काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। ये काजल और गौतम की पहली होली है।
हरमन बावेजा-साशा रामचंदानी
एक्टर हरमन बावेजा ने गर्लफ्रेंड साशा रामचंदानी के साथ 21 मार्च को शादी की थी। इस शादी की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब शादी के बाद हरमन और साशा की ये पहली होगी।