- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'बीवियां मुंह से निवाला छीन लें, तू बात छीनने की बात कर रहा है', पढ़ें 'जुग जुग जियो' के 8 जबरदस्त डायलॉग्स
'बीवियां मुंह से निवाला छीन लें, तू बात छीनने की बात कर रहा है', पढ़ें 'जुग जुग जियो' के 8 जबरदस्त डायलॉग्स
एंटरटेनमेंट डेस्क. वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जैसे स्टार्स से सजी फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jugg Jeeyo) आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शादी और तलाक के मुद्दे पर बनी इस फिल्म की कहानी भले ही पुरानी सी है पर इसके डायलॉग्स और गाने शानदार हैं। जहां एक ओर कुछ डायलॉग्स आपको जीवन की सच्चाई से वाकिफ करवाते हैं तो वहीं कुछ डायलॉग्स आपको हंसाते और गुदगुदाते हैं। यहां पढ़िए फिल्म के कुछ जबरदस्त डायलॉग्स...
- FB
- TW
- Linkdin
)
1. जब बाप और बेटे के डोले-शोले सेम हो जाएं तो वो दोस्त बन जाते हैं: अनिल कपूर
2. बीवियां मुंह से निवाला छीन लें तू बात छीनने की बात कर रहा है: अनिल कपूर
3. मोगेंबो तो फिर भी खुश हो जाता है पर कभी किसी बीवी को बोलते हुए सुना है? 'मैं खुश हुई': वरुण धवन
4. ख्याल रखने में और प्यार होने में फर्क होता है: नीतू कपूर
5. कई सालों का रिश्ता आदत बन जाता है और आदत कैसी भी हो, उसे छोड़ना मुश्किल होता है: नीतू कपूर
6. रिश्ता टूटने की कोई एक वजह नहीं होती, बहुत सी अधूरी लड़ाईयों की थकान होती है बस: नीतू कपूर
7. साथ होता है तो लड़ाईयां भी होती हैं लेकिन जहां रिस्पेक्ट न हो, भरोसा न हो वहां शादी नहीं बचती: नीतू कपूर
8. मैं खुद कुछ कर पाऊंगा या नहीं वो तो नहीं पता पर तेरी हर सक्सेस पर सबसे तेज ताली मैं ही बजाऊंगा: वरुण धवन