• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • HBD Paresh Rawal : मिस इंडिया की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे परेश रावल, शादी के लिए बेले पापड़

HBD Paresh Rawal : मिस इंडिया की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे परेश रावल, शादी के लिए बेले पापड़

एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड कलाकार परेश रावल ( bollywood actor paresh rawal) का आज यानि 30 मईको जन्मदिन है, वे एक वर्सेटाइल अभिनेता हैं। उन्होंने अपने 35 साल के करियर में हर तरह की भूमिकाएं अदा की हैं। वो  अपने अभिनय से किरदार को जीवंत कर देते हैं। विलेन से शुरुआथ करने वाले परेश रावल अब जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। गोलमाल, हंगामा, हेराफेरी जैसी फिल्मों ने बेस्ट कॉमेडियन का खिताब दिला दिया है। चरित्र अभिनेता के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान स्थापित की है। परेश रावल की निजी जिंदगी भी एकदम फिल्मी है, देखें उनकी लव स्टोरी... 

Rupesh Sahu | Updated : May 30 2022, 08:00 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

परेश रावल की सहज और सरल एक्टिंग से हम सभी वाकिफ हैं। उनके कॉमेडी टाइमिंग और सेंस के तो सभी दीवाने हैं। उन्होंने अपने अलग- अलग किरदारों से पूरे देश में पहचान स्थापित की है। 

27
Asianet Image

परेश रावल का बर्थ डेट 30 मई, 1955 है। वे मुंबई में पैदा हुए थे। यहा से ही उन्होंने बी कॉम पास किया था। बचपन से एक्टिंग का शौक था, वहीं वे अपनी युवावस्था में थिएटर जुड़ गए। इस दौरान साल 1979 में  स्वरूप संपत मिस इंडिया बनी, उन्हें  देखते ही एक्टर को प्यार हो गया था। 

37
Asianet Image

हालांकि स्वरुप संपत के मिस इंडिया बनने से पहले ही परेश रावल की मुलाकात उनसे हो चुकी थी। वो संपत को पहली नज़र में ही दिल दे बैठे थे। दोनों की मुलाकात साल 1975 में एक समारोह के दौरान हुई थी। 

47
Asianet Image

 स्वरूप को देखते ही परेश रावल अपना दिल हार बैठे थे। उन्होंने तय कर लिया था कि वे शादी करेंगे तो स्वरूप से ही करेंगे। हालांकि ये इतनी आसान भी नहीं था, इसके लिए परेश रावल को की महीनों तक पापाड़ बेलने पड़े थे। 

57
Asianet Image

इसके बाद परेश रावल ने तकरीबन 12 साल इंतजार किया, जब दोनों शादी के लिए सहमत हो गए तो उन्होंने विवाद बंधन में आबध्द होने का फैसला किया। स्वरूप संपत और परेश रावल के 2 बच्चे हैं। 

67
Asianet Image

1979 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली  एक्ट्रेस स्वरूप संपत से अभिनेता परेश रावल ने साल 1987 में शादी की थी। दोनों दोस्ती साल  1975 में  ही हो गई थी मिले थे। दोनों ही कॉलेज में स्पटडी करते थे।   संपत को देखते ही परेश को उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद तो उन्होंने   अपने दोस्तों से कह दिया था अब तो मैंमैं इसी लड़की से शादी करूंगा।

77
Asianet Image

साल 1987 में हुई इस  शादी में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। बहुत ही साधारण तरीके से शादी की गई थी।  शादी मुंबई के  लक्ष्मीनारायण मंदिर, मुंबई में हुई थी।

Rupesh Sahu
About the Author
Rupesh Sahu
रूपेश ने साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर के रूप में करियर शुरू किया। 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई, न्यूज चैनल, अखबार,वेबसाइट में भूमिकाएं बदलती रहीं, पत्रकारिता अनवरत जारी है। Read More...
परेश रावल
 
Recommended Stories
Top Stories