- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जब फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका पर दिल हार गया था ये एक्टर, मगर एक गलती की वजह से टूटा रिश्ता
जब फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका पर दिल हार गया था ये एक्टर, मगर एक गलती की वजह से टूटा रिश्ता
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा ने हाल ही में धूमधाम से शादी की। फिल्म स्टार हरमन बावेजा ने साशा रामचंदानी से शादी रचाई है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हरमन कभी अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहते थे। उनकी तुलना अक्सर ऋतिक रोशन से होती थी। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। कभी उनके और प्रियंका चोपड़ा का नाम सुर्खियों में रहता था। एक वक्त ऐसा भी था जब ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे और फिर जल्दी ही इनका रिश्ता टूट गया था। ऐसे में आइए जानते है इसकी वजह के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
प्रियंका चोपड़ा के साथ हरमन बावेजा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ही इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा की पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई जब दोनों लव स्टोरी 2050 के लिए साथ में आए थे।
'लव स्टोरी 2050' की शूटिंग के दौरान ही हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा पर दिल हार गए थे। इस दौरान दोनों के बीच रोमांस की शुरुआत हुई थी। तभी से ये हैडलाइन में बन गए थे।
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' पर शुरू हुआ उनका प्यार का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद ही दोनों के बीच तनाव होना शुरू हो गया था।
एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने करियर की वजह से अपने रिलेशनशिप पर ध्यान नहीं दे पाए थे। इसलिए, उनके बीच दूरियां आ गई थी।
हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा के ब्रेकअप के बाद एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वो खुद को दोषी मानते हैं। वो उनसे समय मांगती रही थीं और वो उन्हें दे नहीं सके। दो फ्लॉप फिल्मों के बाद वो काफी दबाव में थे।'
एक्टर ने कहा था कि 'उन पर तीसरी फिल्म का दबाव था। वो इस प्रोजेक्ट से काफी जुड़ गए थे।' हालांकि, उनकी ये तीसरी फिल्म 'वॉट्स योर राशी' भी नहीं चल पाई थी।
इनके ब्रेकअप के सालों बाद दोबारा इन एक्स लवर की मुलाकात कनाडा में हुए एक अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान हुई थी। यहां इन दोनों ने पुरानी यादों को मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाकर दोस्ती का हाथ बढ़ा लिया था।