- Home
- Entertainment
- Bollywood
- नहीं रहा प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर कमेंट करने वाला फैशन डिजाइनर, 59 साल की उम्र में हुआ निधन
नहीं रहा प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर कमेंट करने वाला फैशन डिजाइनर, 59 साल की उम्र में हुआ निधन
मुंबई. गोवा के फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वेंडेल का शव उनके गोवा के घर में ही मिला है। वो एक फैशन डिजाइनर के साथ ही साथ लेखक, पर्यावरण एक्टिविस्ट और गे राइट्स पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाने जाते थे। हाल ही में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को लेकर कमेंट किया था, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था।
| Published : Feb 13 2020, 08:29 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक के साथ ग्रेमी अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। जहां पर एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। इसके साथ ही डिजाइनर वेंडेल ने भी कमेंट किया था। इस मामले पर वेंडेल ने बाद में सफाई भी दी थी।
26
वेंडेल को कुन्बी साड़ी को अपने डिजाइन के साथ नए कलेवर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। इन साड़ियों को गोवा की आदिवासी महिलाएं पहनती हैं।
36
वेंडेल रोड्रिक्स का जन्म 28 मई, 1960 को हुआ था। वे गोवा के केथौलिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लैक्मे कॉस्मेटिक्स, गार्डन वरेली और डिबीयर्स के लिए डिजाइनिंग के साथ की थी। वे होमोसेक्शुएल थे और उन्होंने साल 2002 में पेरिस में जेरोम मारेल के साथ शादी रचाई थी।
46
वेंडेल रोड्रिक्स ने साल 2003 में अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ की विवादित फिल्म 'बूम' में कैमियो रोल प्ले किया था। उन्होंने इसके अलावा साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'फैशन' में अपने आपके कैरेक्टर को प्ले किया था।
56
फैशन इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बिताने के बाद वेंडेल बॉलीवुड के टॉप फैशन डिजाइनर में शुमार हो गए थे। वेंडेल को साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वे साल 2015 में फ्रेंच मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा Chevalier de l'Ordre des Arts Et Lettres से भी सम्मानित हो चुके हैं।
66
मलाइका अरोड़ा समेत अर्जुन रामपाल, सोना महापात्रा, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी और कई स्टार्स ने भी वेंडल रॉड्रिक्स को श्रद्धांजली दी। मलाइका ने उनके साथ बिताए अपने पुराने दिनों को यादकर शोक जताया और खूब रोईं।