- Home
- Entertianment
- Bollywood
- दिलीप कुमार से मंदिरा बेदी के पति तक, डेढ़ महीने में दुनिया को अलविदा कह गए ये 13 सेलेब्रिटी
दिलीप कुमार से मंदिरा बेदी के पति तक, डेढ़ महीने में दुनिया को अलविदा कह गए ये 13 सेलेब्रिटी
मुंबई। बालिका वधू में 'दादी सा' का रोल करने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। सुरेखा सीकरी लंबे समय से बीमार थीं और दो बार ब्रेन स्ट्रोक भी आ चुका था। वैसे, पिछले डेढ़ महीने में कई सेलेब्रिटी इस दुनिया को अलविदा कह गए। इनमें ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार से लेकर महान एथलीट मिल्खा सिंह समेत कई लोग शामिल हैं। कुछ सेलेब्स का निधन जहां बढ़ती उम्र और लंबी बीमारी से हुआ तो कई कोरोना और दूसरे हादसों की वजह से काल के गाल में समा गए। पिछले डेढ महीने की बात करें तो इस दौरान 13 सेलेब्स का निधन हुआ, जो अपने-अपने क्षेत्रों का जाना-पहचाना नाम थे। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही सेलेब्रिटी के बारे में।
| Published : Jul 16 2021, 12:08 PM IST / Updated: Jul 16 2021, 12:09 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दिलीप कुमार (एक्टर)
निधन - 7 जुलाई, 2021
वजह - लंबे समय से बीमार
यशपाल शर्मा (क्रिकेटर)
निधन - 13 जुलाई, 2021
वजह - हार्ट अटैक
माधव मोघे (मिमिक्री आर्टिस्ट)
निधन - 12 जुलाई, 2021
वजह - कैंसर
अरविंद राठौर (गुजराती एक्टर)
निधन - 2 जुलाई, 2021
वजह - कोरोना कॉम्प्लीकेशंस
राज कौशल (प्रोड्यूसर-डायरेक्टर)
निधन - 30 जून, 2021
वजह - हार्ट अटैक
पूवाचल खादर (गीतकार)
निधन - 23 जून, 2021
वजह - कोरोना
टप्पू मिश्रा (सिंगर)
निधन - 20 जून, 2021
वजह - कोरोना कॉम्प्लीकेशंस
संचारी विजय (कन्नड़ एक्टर)
निधन - 14 जून, 2021
वजह - सड़क दुर्घटना
स्वातिलेखा सेनगुप्ता (बांग्ला एक्ट्रेस)
निधन - 17 जून, 2021
वजह - लंबे समय से बीमार
चंद्रशेखर वैद्य (एक्टर)
निधन - 16 जून, 2021
वजह - लंबे समय से बीमार
मिल्खा सिंह (एथलीट)
निधन - 19 जून, 2021
वजह - कोरोना
बुद्धदेब दासगुप्ता (फिल्ममेकर)
निधन - 10 जून, 2021
वजह - किडनी की बीमारी
सईद साबरी (कव्वाली गायक)
निधन - 5 जून, 2021
वजह - हार्ट अटैक