- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 84 के धर्मेंद्र इस उम्र में करने जा रहे वो काम जिसे सुन हर कोई है हैरान, खुद एक्टर ने बताई वजह
84 के धर्मेंद्र इस उम्र में करने जा रहे वो काम जिसे सुन हर कोई है हैरान, खुद एक्टर ने बताई वजह
मुंबई. सनी देओल और बॉबी देओल के पापा धर्मेंद्र 84 की उम्र में भी एक्टिव रहते हैं। अपना ज्यादातर वक्त फॉर्महाउस में बीताने वाले धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वे अपने फैन्स के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल बातें शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने चाहने वालों के साथ एक जबरदस्त खबर शेयर की है। धर्मेंद्र ने अपने 'गरम धरम ढाबा की कामयाबी की जानकारी तो दी ही है और उन्होंने एक नया रेस्त्रां खोलने का भी ऐलान किया है।
| Updated : Feb 19 2020, 10:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
110
)
धर्मेंद्र ने बताया कि ढाबा की सफलता के बाद अब वे एक रेस्त्रां खोलने जा रहे हैं। इस रेस्त्रां का नाम ही मैन रेस्त्रां होगा, जो करनाल हाई-वे पर खोला जाएगा।
210
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर लिखा-'प्रिय दोस्तों, मेरे रेस्त्रां 'गरम धरम ढाबा' की कामयाबी के बाद, अब मैं घोषणा कर रहा हूं हम लोग खेतों से सीधे खाने की टेबल के कॉन्सेप्ट वाले रेस्त्रां 'ही मैन' की शुरुआत करने जा रहा है। मैं आपके प्यार और सम्मान का शुक्रगुजार हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार...आपका धरम।'
310
धर्मेंद्र ने बताया है कि इस रेस्त्रां को 14 फरवरी से शुरू किया जाएगा। धर्मेंद्र के इस ऐलान के बाद उनके फैन्स काफी खुश है और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
410
उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।
510
धर्मेंद्र मुंबई के पास लोनावाला स्थित फार्म हाउस में फुर्सत के पल बिताते हैं। उन्होंने अपने फॉर्महाउस की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं।
610
एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था, "मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से प्यार करता है। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्म हाउस पर ही बीतता है। हमारा फोकस ऑर्गेनिक खेती पर है, हम चावल उगाते हैं। फार्म हाउस पर मेरी कुछ भैंसें भी हैं।"
710
उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है।
810
धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के साथ वाले कई फोटोज इसी फार्महाउस के हैं। दोनों को कई बार साथ में यहां टाइम बिताते हुए देखा गया है।
910
धर्मेंद्र के फार्महाउस पर कई सारी भैसें भी हैं। कई बार उन्होंने ऐसी फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें वे गाय का दूध निकालते तो कभी अपने पालतू डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
1010
अपने फॉर्महाउस में आराम करते धर्मेंद्र।