• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'BRAHMĀSTRA', लेकिन इन 9 फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन को छू भी नहीं पाई

रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'BRAHMĀSTRA', लेकिन इन 9 फिल्मों के फर्स्ट डे कलेक्शन को छू भी नहीं पाई

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' (Brahmāstra: Part One – Shiva) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लिए उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 35-36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पिछली फिल्म 'संजू' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इतनी बड़ी ओपनिंग करने के बाद भी 'ब्रह्मास्त्र' 9 भारतीय फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड को नहीं छू पाई है।  आइए आपको बताते हैं कि अब तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों के बारे में...

Gagan Gurjar | Updated : Sep 10 2022, 02:24 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image

सबसे पहले रणबीर कपूर की टॉप 5 फिल्मों के बारे में जान लीजिए:- 

1. ब्रह्मास्त्र (2022) - 36 करोड़ रुपए
2. संजू (2018) - 34.75 करोड़ रुपए
3. बेशरम (2013) - 21.56 करोड़ रुपए
4. ये जवानी है दीवानी (2013) - 19.45 करोड़ रुपए
5. ऐ दिल है मुश्कल (2016) 13.0 करोड़ रुपए

अब नीचे स्लाइड्स में जानिए उन 9 फिल्मों के बारे में, जिनके रिकॉर्ड को 'ब्रह्मास्त्र' छू भी नहीं सकी...

211
Asianet Image

1. रॉकस्टार यश स्टारर 'KGF Chapter 2' (हिंदी वर्जन) पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई थी और 53.95 करोड़ रुपए से इसने ओपनिंग की थी।

311
Asianet Image

2. पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिदी फिल्म ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर', जो 2 अक्टूबर 2019 रिलीज हुई थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन करीब 53.35 करोड़ रुपए कमाए थे। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ फिल्मों में रणबीर कपूर के 7 साल जूनियर हैं।

411
Asianet Image

3. आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' पहले दिन 52.25 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ तीसरी सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म है। 8 नवम्बर 2018 को रिलीज इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था।

511
Asianet Image

4. 'हैप्पी न्यू ईयर' चौथी हाईएस्ट ओपनर हिंदी फिल्म है, जिसने पहले दिन लगभग 44.97 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख़ खान लीड रोल में थे।

611
Asianet Image

5. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन वाली 'भारत' पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। सलमान खान स्टारर यह फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज हुई थी।

711
Asianet Image

6. प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' का हिंदी वर्जन इस लिस्ट में 6ठे स्थान पर है, जिसने लगभग 41 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। 28 अप्रैल 2017 को रिलीज इस फिल्म का निर्देशन एस.एस. राजामौली ने किया था।

811
Asianet Image

7. सलमान खान स्टारर 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40.35 करोड़ रुपए कमाए थे। हाईएस्ट ओपनर हिंदी फिल्मों की लिस्ट में यह 7वें स्थान पर है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन वाली यह फिल्म 12 नवम्बर 2015 में रिलीज हुई थी।

911
Asianet Image

8. सलमान खान स्टारर 'सुल्तान' अब तक की 8वीं सबसे बड़ी ओपनर हिंदी फिल्म है, जिसने पहले दिन करीब 36.54 करोड़ रुपए कमाए थे। अली अब्बास जफर के निर्देशन वाली यह फिल्म 6 जुलाई 2016 को सिनेमाघरों में आई थी।

1011
Asianet Image

9. विजय कृष्ण आचार्य के डायरेक्शन में बनी 'धूम 3' पहले दिन 36.22 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अब तक की 9वीं सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान की मुख्य भूमिका थी।

1111
Asianet Image

इस लिस्ट में रणबीर कपूर स्टारर हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' 10वें नंबर पर है। 9 सितम्बर को रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, अक्क्निनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

और पढ़ें...

Brahmastra Box Office Day 1: रणबीर कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास, जानिए कितना रहा कलेक्शन

बदनाम कहानियां : सड़क पर पड़ी मिली थी सुपरस्टार्स की यह हीरोइन, SEX के धंधे में ऐसी फंसी कि AIDS से हुई थी मौत

इस फिल्म में दिखाया गया था सबसे लंबा रेप सीन, पर्दे पर पार हुई थी वहशीपन और दरिंदगी की हद

बॉलीवुड के 9 सबसे महंगे तलाक, कोई 380 करोड़ रुपए तो कोई 50 करोड़ रुपए पर हुआ सेटल

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रणबीर कपूर
 
Recommended Stories
Top Stories