• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bollywood: दीपिका से लेकर प्रियंका तक अपनी सास के साथ ऐसा बॉन्ड शेयर करती हैं ये 5 एक्ट्रेस

Bollywood: दीपिका से लेकर प्रियंका तक अपनी सास के साथ ऐसा बॉन्ड शेयर करती हैं ये 5 एक्ट्रेस

नई दिल्ली। जब कोई लड़की शादी करके अपने ससुराल जाती है तो वो एक ही बात सोचती है कि, कुछ भी हो मेरी सासु मां अच्छी होनी चाहिए। फिल्मी पर्दे की हसीनाओं की सास भी कुछ ऐसी ही हैं जो उनके साथ दोस्त की तरह बॉन्डिंग बनाकर रखती हैं। जाहिर है इनकी अपनी सासू मां से अच्छी बनती हैं। हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही एक्ट्रेसेस से मिलवाते हैं जो अपनी सास को देती हैं मां जैसा प्यार।  

Asianet News Hindi | Updated : Nov 11 2021, 07:08 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर

करीना कपूर खान अपनी सास को कभी भी मां नहीं बल्कि अम्मा कहकर बुलाती हैं। वो उनकी इतनी बड़ी फैन हैं कि, उनके गाने उनकी मूवी कुछ भी देखना नहीं छोड़ती। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, उनकी जैसी हीरोइन और उन जैसी मां शायद ही किसी को मिलती होगी। इसलिए मैं उनके साथ हमेशा फ्रेंड की तरह रहती हूं।
 

25
Asianet Image

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

शिल्पा का मानना है जब शादी करो तो कोई ऐसा होना चाहिए जो आपके साथ गॉसिप कर सके और वो पार्टनर उन्हें मिल गया। उनकी सासु मां जिनके साथ मिलकर वो बहुत सारी गॉसिप करती हैं और टाइम स्पेंड करती हैं। नेचर की कूल हैं दोनों इसलिए अच्छी दोस्त की तरह रहती हैं।

35
Asianet Image

दीपिका पादुकोण और अंजू भवनानी

इस जोड़ी को कैमरे में एक साथ कैद होते हुए बहुत कम देखा गया है। लेकिन जब भी साथ दिखाई दिए हैं तो एक दोस्त की तरह नजर आए हैं। दीपिका का भी यही कहना है कि, वो उनकी दोस्त हैं। इसलिए हम वैसे ही नजर आते हैं। हमने कभी भी सास-बहु का रिश्ता माना ही नहीं है। जिसको हम उस तरह से निभाएं। बता दें कि, दीपिका ने रणबीर से 14 November 2018 को शादी रचाई थी।

45
Asianet Image

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन परिवार की खबरें तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। चाहे वो कोई गुड न्यूज हो या फिर सास-बहु की जोड़ी की। ये जोड़ी भी अच्छी बॉन्डिंग के लिए काफी छाई रहती है। हर कोई यही कहता है कि, एश्वर्या बच्चन परिवार की लाड़ली बहु है। हालांकि, बीच में इन दोनों की अनबन की खबरें काफी छाई थी। लेकिन सच ये है कि, जया फिर भी अपनी बहू की तारीफ करती दिखाई देती हैं।
 

55
Asianet Image

प्रियंका चोपड़ा और डेनिस जोनस

डेनिस जोनस जो की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की सास हैं, लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर ऐसा लगता ही नहीं की वो सास-बहू हैं। वो हमेशा दोस्तों की तरह रहती हैं, साथ में पार्टी करती हैं, घूमती हैं, लाइफ को एन्जॉय करती हैं। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने 1 December 2018   में निक जोन्स (Nick Jones) से शादी रचाई थी।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
शिल्पा शेट्टी
प्रियंका चोपड़ा
 
Recommended Stories
Top Stories