• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बॉलीवुड स्टार्स के 8 भाई-बहन, जो रहते हैं लाइमलाइट से दूर, एक तो कैंसर को दे चुकी मात

बॉलीवुड स्टार्स के 8 भाई-बहन, जो रहते हैं लाइमलाइट से दूर, एक तो कैंसर को दे चुकी मात

मुंबई। आम लोग हों या बॉलीवुड स्टार्स, सभी अपने-अपने भाई बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। फिल्मों से लेकर गानों तक बॉलीवुड में भाई-बहन का खूबसूरत रिश्ता देखने को मिलता है। यहां तक कि पर्दे पर भाई-बहन का रोल करने वाले कई किरदार रियल लाइफ में भी उस रिश्ते को निभा रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड में कई ऐसे भाई-बहन भी हैं, जो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब ये लोग अपने स्टार भाई-बहनों के साथ कैमरे के सामने नजर आए हों। इनमें से कई भाई-बहन तो ऐसे भी हैं, जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही 8 भाई-बहनों के बारे में। 

Asianet News Hindi | Updated : Aug 14 2019, 07:20 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय... मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय को तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन उनके भाई के बारे में कम ही लोगों को पता है। आदित्य मर्चेन्ट नेवी में इंजीनियर हैं और ऐश्वर्या से बड़े हैं। उन्होंने मॉडल श्रीमा राय से शादी की और उनके दो बेटे विहान और शिवांश हैं। आदित्य का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन जब भी कभी ऐश्वर्या को उनकी जरूरत होती है वे तुरंत आ जाते हैं।
28
Asianet Image
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ... प्रियंका से 7 साल छोटे भाई सिद्धार्थ हॉस्पिटैलिटी की फील्ड में हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले सिद्धार्थ कुलीनरी एक्सपर्ट हैं। सिद्धार्थ अप्रैल में इशिता से शादी करने वाले थे, लेकिन लेकिन किन्हीं कारणों से ये शादी टूट गई। दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।
38
Asianet Image
रणवीर सिंह की बहन रितिका... रितिका रणवीर सिंह की बड़ी बहन हैं। रितिका पेट लवर भी हैं। बहन के साथ रणवीर का रिश्ता कुछ ऐसा है कि वह अपनी मां को बड़ी मां और बहन को छोटी मां कहते हैं। बचपन में रितिका रोजाना अपने भाई के लिए चॉकलेट्स लाती थीं। रणवीर जब अमेरिका में थे तब उनके लिए रितिका राखी के साथ खर्चे के लिए पैसे भेजा करती थीं।
48
Asianet Image
अक्षय कुमार की बहन अलका... अक्षय कुमार की बहन अलका के बारे में भी कम ही लोग जानते हैं। वह एक बार तब चर्चा में आई थीं, जब 2012 में बिल्डर सुरेंद्र भाटिया से उनकी शादी हुई थी। सुरेंद्र और अलका, दोनों की ये दूसरी शादी थी। साल 2011 में 57 साल के सुरेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रीति को तलाक दे दिया था। हालांकि, अलका के पिता इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन अक्की और ट्विंकल ने पूरे मामले का समाधान निकाला और धूमधाम से अलका की दूसरी शादी की। बाद में अल्का ने फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा और 'फगली' फिल्म बनाई।
58
Asianet Image
ऋतिक रोशन की बहन सुनैना... ऋतिक की बड़ी बहन का नाम सुनैना रोशन है। सुनैना अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्हें पांच साल से कैंसर था, लेकिन कीमोथेरेपी कराने के बाद अब वो कैंसर से मुक्त हो चुकी हैं। सुनैना का नाम उन लोगों में शामिल है, जिन्होंने कैंसर से हार नहीं मानी। सुनैना फिल्म ‘काइट्स’ और ‘क्रेजी 4’ में को-प्रोड्यूसर का काम कर चुकी हैं।
68
Asianet Image
अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश... कर्णेश शर्मा अंडर-19 रणजी क्रिकेट भी खेल चुके हैं। विराट से दोस्ती भी थी, जिसके कारण वे बचपन में अनुष्का के घर आया जाया करते थे। कर्णेश इन दिनों क्लीन स्लेट फिल्मस कंपनी चला रहे हैं। कर्णेश पहले मर्चेन्ट नेवी में थे। लेकिन 20-20 घंटों तक काम करने के कारण वे सेलिंग से बोर हो चुके थे। इसलिए मनीष शर्मा के कहने पर वे फिल्म इंडस्ट्री में आ गए। अपने प्रोडक्शन में अनुष्का और कर्णेश ने एनएच10 और फिल्लौरी फिल्में बनाई हैं।
78
Asianet Image
शाहरुख की बहन शहनाज लालारुख... शाहरुख की बड़ी बहन हैं शहनाज लालारुख। शहनाज ने शाहरुख का अच्छे और बुरे वक्त में पूरा साथ दिया है। माता-पिता के निधन के बाद शहनाज डिप्रेशन में चली गई थीं। उस वक्त शाहरुख ने अपनी बहन की पूरी जिम्मेदारी ली। हालांकि, शाहरुख के विपरीत शहनाज को कैमरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं है। वो किसी पार्टी में या पब्लिकली बहुत कम दिखाई देती हैं। उनके करीबी इस बात के लिए उन्हें पसंद करते हैं कि वो शाहरुख की बहन होने के बाद भी इतने साधारण तरीके से रहती हैं।
88
Asianet Image
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला... अर्जुन कपूर की बहन का नाम अंशुला है। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है, लेकिन उनकी बॉलीवुड में कोई दिलचस्पी नहीं है। अंशुला और अर्जुन बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं। अंशुला लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories