MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • करोड़ों में फीस लेने वाली इन 9 एक्ट्रेस के पास नहीं है खुद का घर, कैटरीना से जैकलीन तक देती हैं रेंट

करोड़ों में फीस लेने वाली इन 9 एक्ट्रेस के पास नहीं है खुद का घर, कैटरीना से जैकलीन तक देती हैं रेंट

मुंबई। बॉलीवुड यानी सपनों के शहर मुंबई में काम मिलने के साथ ही अपना खुद का घर होना किसी ख्वाब के सच होने की तरह है। फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो लाखों लोग काम रहे हैं, लेकिन फिर भी इनमें से चुनिंदा लोगों के पास ही अपना आशियाना है। यहां तक कि कई बड़े एक्टर्स भी ऐसे हैं, जो सालों से मुंबई में करोड़ों कमा रहे हैं लेकिन फिर भी उनके पास अपना घर नहीं हैं। इनमें फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइनें भी शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही 9 एक्ट्रेसेस के बारे में, जो एक फिल्म के लिए बतौर फीस करोड़ों रुपए लेती हैं, लेकिन फिर भी किराए के मकान में रह रही हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 01 2021, 02:45 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

जैकलीन फर्नांडीज : 
फीस : 3.5 करोड़

सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' में उनकी हीरोइन रह चुकीं जैकलीन को बॉलीवुड में वैसे तो 12 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके पास खुद का घर नहीं है और वो किराए के घर में रहती हैं। जैकलीन फर्नांडीज फिलहाज प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए से रहती हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का जुहू, मुंबई स्थित अपार्टमेंट 'कर्मयोग' किराए पर लिया है। जैकलीन फिलहाल प्रियंका के इसी आलीशान घर में किराए से रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन हर महीने प्रियंका को 6.78 लाख रुपए किराए के तौर पर देती हैं।

29
Asianet Image

कैटरीना कैफ : 
फीस : 21 करोड़ 

2003 से इंडस्ट्री में एक्टिव कैटरीना के पास आज भी इंडिया में खुद का घर नहीं है। वो अभी भी मुंबई में किराए से रहती हैं। कैटरीना फिलहाल मुंबई के अंधेरी वेस्ट के मौर्या हाउस में अपनी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं। शुरुआती दिनों में कैटरीना बांद्रा के गुलदेव सागर में रहती थीं। 2014 में वे ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ कार्टर रोड स्थित सिल्वर सेंड अपार्टमेंट (रेंटल) में शिफ्ट हुई थीं लेकिन 2016 की शुरुआत में दोनों अलग हो गए और इसके बाद कैटरीना अंधेरी में किराए से रहने लगीं।

39
Asianet Image

परिणीति चोपड़ा :
फीस : 6 करोड़ 

प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा भी मुंबई में किराए से रहती हैं। फिल्म 'लेडिज वर्सेज रिक्की बहल' से करियर शुरू करने वाली परिणीति चोपड़ा मुंबई के एक उपनगरीय इलाके में किराए से रहती हैं। परिणीति को बॉलीवुड में 10 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनके पास भी अपना घर नहीं है।

49
Asianet Image

ऋचा चड्ढा :
फीस : 25 लाख 

गैंग्स ऑफ वासेपुर, फुकरे, मसान, कैबरे, सरबजीत, तमंचे और मैं और चार्ली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी ऋचा चड्ढा पिछले कई सालों से वर्सोवा स्थित किराए के एक फ्लैट में रहती हैं। ऋचा चड्ढा को फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं लेकिन अब तक मुंबई में उनका अपना घर नहीं है।

59
Asianet Image

हुमा कुरैशी : 
फीस : 3 करोड़

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हुमा कुरैशी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर-1 और डेढ़ इश्किया-2 में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई। फिलहाल हुमा कुरैशी मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने भाई साकिब सलीम के साथ 5 BHK फ्लैट में किराए पर रह रही हैं।

69
Asianet Image

इलियाना डिक्रूज : 
फीस : 1.5 करोड़

मशहूर फिल्म ‘बर्फी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली इलियाना डिक्रूज हाल ही में अक्षय के साथ फिल्म ‘रुस्तम’ में नजर आई थीं। इलियाना मूल रूप से गोवा की रहने वाली हैं और मुंबई में अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रही हैं।

79
Asianet Image

अदिति राव हैदरी 
फीस : 50 लाख

फिल्म 'पद्मावत' में काम कर चुकीं अदिति राव हैदरी पिछले कई सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। अदिति का अपना घर हैदराबाद में है, जहां उनका परिवार रहता है। अदिति फिलहाल अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रहती हैं।

89
Asianet Image

चित्रांगदा सिंह 
फीस : 20 लाख 

2005 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी मुंबई में किराए के घर में ही रहती हैं। चित्रांगदा, 2010 से किराए के मकान में रहती हैं। हालांकि, खबरें हैं कि उन्होंने अंधेरी में एक नया घर खरीदा है और जल्द ही उसमें शिफ्ट हो सकती हैं। बता दें कि चित्रांगदा ने गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। हालांकि, 2013 में दोनों अलग हो गए थे और दो साल बाद 2015 में फाइनली डिवोर्स हो गया।

99
Asianet Image

नरगिस फखरी : 
फीस : उपलब्ध नहीं 

नरगिस फखरी रणबीर कपूर के साथ अपनी डेब्यू फिल्म राकस्टॉर में दिखी थी। उदय चोपड़ा के साथ नरगिस सालों तक रिलेशनशिप में थी, लेकिन कुछ साल पहले ये रिश्ता खत्म हो गया। मुंबई में फिलहाल नरगिस फखरी का अपना घर नहीं है। 2011 से वे बांद्रा में किराए के अपार्टमेंट में रह रही हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories