MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सिद्धार्थ शुक्ला, दीपिका कक्कड़ से राहुल रॉय तक, जानें अब कहां और क्या कर रहे बिग बॉस के 13 Winners

सिद्धार्थ शुक्ला, दीपिका कक्कड़ से राहुल रॉय तक, जानें अब कहां और क्या कर रहे बिग बॉस के 13 Winners

मुंबई। रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक बन गई हैं। रुबीना ने टॉप-3 कंटेस्टेंट में राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि 3 अक्टूबर, 2020 से शुरू हुआ बिग बॉस 14 करीब 140 दिनों तक चला और आखिरकार इसके बाद इस सीजन का विजेता मिल गया। वैसे, क्या आप जानते हैं कि रुबीना दिलैक के अलावा अब तक बिग बॉस के 13 विनर कौन-कौन हैं और वो अब क्या कर रहे हैं? बात अगर बिग बॉस के पिछले सीजन के विनर्स की करें तो इनमें से कुछ के पास तो अब भी काम है, लेकिन ज्यादातर ऐसे हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं 'बिग बॉस' के अब तक के विनर्स के बारे में। 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 22 2021, 01:43 AM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
Asianet Image

सिद्धार्थ शुक्ला :
(विनर - सीजन 13) :

सिद्धार्थ शुक्ला उर्फ सिड ने बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही अपना दबदबा बनाकर रखा था। अपने शानदार खेल की बदौलत उन्होंने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती सिद्धार्थ को सीजन 13 का विनर बनने पर ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख रुपए का कैश प्राइज भी दिया गया था। सिद्धार्थ 2020 में टीवी सीरियल 'मुझसे शादी करोगी' में नजर आए थे। इसके बाद वो कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं। 

213
Asianet Image

दीपिका कक्कड़ :
(विनर - सीजन 12) :

बिग बॉस की विनर बनने के बाद दीपिका कक्कड़ 'नच बलिए' सीजन 9 में बतौर गेस्ट नजर आईं। इसके अलावा वो इन दिनों टीवी सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका सोनाक्षी रस्तोगी का किरदार निभा रही हैं।

313
Asianet Image

शिल्पा शिंदे  :
(विनर - सीजन 11)  :

बिग बॉस की विनर बनने के बाद शिल्पा शिंदे ने वेब शो 'जियो धन धना धन' में सुनील ग्रोवर के साथ काम किया। इसके साथ ही 'एंटरटेनमेंट की रात' में भी नजर आईं। शिल्पा आखिरी बार टीवी शो 'कानपुर वाले खुरानाज' में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो वेबसीरिज पौरुषपुर में भी काम कर चुकी हैं। शिल्पा जल्द ही फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में नजर आने वाली हैं।

413
Asianet Image

मनवीर गुर्जर  :
(विनर- सीजन 10)  :

बिग बॉस 10 में बतौर कॉमनर एंट्री लेने वाले मनवीर गर्जुर ने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। लेकिन इस शो में वे ज्यादा दूर तक नहीं जा सके थे। फिलहाल मनवीर के पास कोई दूसरा प्रोजेक्ट नहीं है।

513
Asianet Image

प्रिंस नरुला :
(विनर- सीजन 9) :

'बिग बॉस' सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला रहे। प्रिंस एमटीवी रोडीज के भी विनर रह चुके हैं। प्रिंस ने अक्टूबर, 2018 में युविका चौधरी से शादी कर ली। प्रिंस आखिरी बार 'नच बलिए' सीजन 9 में नजर आए और वो इस सीजन के विनर भी रहे।

613
Asianet Image

गौतम गुलाटी :
(विनर- सीजन 8) :

गौतम गुलाटी 'बिग बॉस' के सीजन 8 के विनर रहे। बिग बॉस के घर में रहकर गौतम ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म 'अजहर' में काम किया था। आखिरी बार फिल्म 'बहन होगी तेरी' में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास कोई ऑफर नहीं है।

713
Asianet Image

गौहर खान : 
(विनर - सीजन 7) : 

कई फिल्मों में काम कर चुकीं गौहर खान 'बिग बॉस' के सीजन 7 की विनर रही थीं। 2017 में आई फिल्म 'बेगम जान' में नजर आई थीं। गौहर आखिरी बार टीवी सीरीज 'द ऑफिस' में नजर आई थीं। इसके साथ ही वो टीवी शो 'गठबंधन' में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। गौहर ने कुछ महीनों पहले ही इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी कर ली है। वो जल्द ही कुछ वेबसीरिज में नजर आएंगी। 

813
Asianet Image

उर्वशी ढोलकिया :
(विनर - सीजन 6)​ : 

फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में काम कर चुकी उर्वशी ढोलकिया 'बिग बॉस' सीजन 6 की विनर रही थीं। उर्वशी आखिरी बार डांस पार्टनर अनुज सचदेवा के साथ रियलिटी शो 'नच बलिए' सीजन 9 में नजर आई थीं।

913
Asianet Image

जूही परमार 
(विनर - सीजन 5) : 

कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकीं जूही परमार 'बिग बॉस' के सीजन 5 की विनर रही थी। डेढ़ साल से पति (सचिन श्रॉफ) से अलग रह रहीं जूही का जुलाई में ही तलाक हुआ है। जूही आखिरी बार टीवी सीरिज 'तंत्र' में नजर आई थीं। उसके बाद से जूही के पास कोई काम नहीं है।
 

1013
Asianet Image

श्वेता तिवारी 
(विनर - सीजन 4) : 

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बिग 'बॉस सीजन' 4 की विनर रही थी। वे 2016 में नेपाली फिल्म 'त्रिनेत्रा' और टीवी सीरियल 'बेगुसराय' में नजर आईं थी। श्वेता फिलहाल टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आ रही हैं।

1113
Asianet Image

विंदु दारा सिंह :
(विनर - सीजन 3) :

विंदु दारा सिंह ने कई फिल्मों मे काम किया है। इसके साथ ही वो कई शोज में भी नजर आ चुके हैं। विंदु 'बिग बॉस' सीजन 3 के विनर रहे। वे आखिरी बार 2014 में आई फिल्म 'जट जैम्स बॉन्ड' में नजर आए थे। विंदु ने पत्नी डीना उमारोवा के साथ नच बलिए 9 में पार्टिसिपेट किया था। 

1213
Asianet Image

आशुतोष कौशिक :
(विनर - सीजन 2) :

आशुतोष कौशिक ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'लाल रंग' (2016), जिला गाजियाबाद (2013), शॉर्टकट रोमियो (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे सहारनपुर, यूपी में अपनी ज्वैलरी शॉप चला रहे हैं।

1313
Asianet Image

राहुल रॉय :
(विनर - सीजन 1) : 

सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से डेब्यू करने के बाद भी राहुल रॉय का करियर फ्लॉप रहा। पहले सीजन के विनर राहुल की पिछली फिल्म 2017 में आई '2016 The End' थी। राहुल रॉय ने नवंबर, 2017 में पॉलिटिक्स ज्वॉइन की। 52 साल के राहुल कुछ दिनों पहले कारगिल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ। इसके बाद उन्हें 40 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। फिलहाल राहुल रॉय घर पर म्यूजिक थैरेपी ले रहे हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories