MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bhai Dooj 2021: बॉलीवुड में इन भाई-बहनों ने मारी एंट्री, एक हुआ हिट तो दूजा हुआ फ्लॉप

Bhai Dooj 2021: बॉलीवुड में इन भाई-बहनों ने मारी एंट्री, एक हुआ हिट तो दूजा हुआ फ्लॉप

मुंबई. पूरा देश भाई दूज (Bhai Dooj 2021) का त्योहार मना रहा है। बॉलीवुड में भी बहन अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए इस त्योहार को मनाती हैं। ग्लैमरस वर्ल्ड में कई ऐसे फेमस एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो अपने भाई-बहन को पर्दे पर हिट होते देखना चाहते हैं। लेकिन उनकी चाहत नहीं पूरी हुई। सिल्वर स्क्रीन पर जब भाई-भाई या फिर भाई-बहन ने एंट्री मारी तो उसमें से एक तो सफलता की मंजिल तक पहुंच गया, जबकि दूसरा फ्लॉप हो गया। आइए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे भाई-बहनों के बारे में जिनमें से एक का चमका सितारा तो दूसरे का पड़ा धुंधला। 

3 Min read
Nitu Kumari Published : Nov 06 2021, 11:07 AM | Updated : Nov 06 2021, 04:39 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दी। लेकिन श्रद्धा कपूर हिट हो गईं, जबकि उनके भाई को कोई ठीक से नहीं जानता है। शक्ति कपूर की बेटी ने कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं सिद्धांत ने 'हसीना पारकर', 'शूटआउट एट वडाला' और 'जज्बा' फिल्में की, बावजूद इसके उनकी पहचान ठीक से नहीं बन पाई।

27
Asianet Image

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को आज कौन नहीं जानता है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट कर रही हैं। जबकि उनके भाई लव ने भी सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री की थी, लेकिन उनके हाथ असफलता लगा। लव ने 'सदियां' नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और रेखा भी थे. लेकिन लव का सिक्का नहीं चल पाया। इसके बाद 'पलटन' में दिखाई दिए। लेकिन यह भी फिल्म फ्लॉप हो गई। 

37
Asianet Image

सैफ अली खान और सोहा अली खान उन भाई-बहनों में हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाई। लेकिन सैफ असुपर स्टार की लिस्ट में शामिल हो गए। जबकि सोहा अली खान के हाथ कुछ खास सफलता नहीं लगी। 

47
Asianet Image

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के दोनों भाई सोहेल और अरबाज ने भी फिल्मों में काम किया। लेकिन जितनी सफलता सलमान खान के हाथ लगी उतनी ना तो सोहेल के और ना अरबाज के। 

57
Asianet Image

काजोल और तनीषा मुखर्जी दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर किस्मत आजमाया। काजोल सुपर डुपर हिट हो गई। वहीं तनीषा मुर्खीज के हाथ असफलता लगी। उदय चोपड़ा के साथ फिल्म 'नील और निक्की' में काम कर चुकी तनीषा का करियर शुरू होते ही खत्म हो गया था। वहीं काजोल ने कई यादगार रोल निभाए। 

67
Asianet Image

शिल्पा शेट्टी ग्लैमरस वर्ल्ड में एक बड़ा नाम हो गई हैं। वो बॉलीवुड से टीवी तक छाई हुई हैं। वहीं उनकी बहन शमिता शेट्टी फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाईं। शमिता ने शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना डेब्यू किया था. शमिता बिग बॉस में नजर आ रही हैं।

77
Asianet Image

अनिल कपूर और उनके भाई संजय कपूर भी बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। लेकिन अनिल कपूर ने कई हिट फिल्में दिए और आगे भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं संजय कपूर की कुछ गिनी चुनी फिल्में ही हिट हुई। संजय कपूर ने 'प्रेम' नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद कई फिल्में की, लेकिन सफलता  ‘सिर्फ तुम’ फिल्म में मिली।

और पढ़ें:

Sanjeev Kumar Death Anniversary: संजीव ने निभाए थे एक साथ 9 किरदार, दिलीप कुमार ने भी माना था एक्टिंग का लोहा

सुपरहीरो बन Angelina Jolie भारत में छाईं, Eternals ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
सलमान खान
काजोल
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved