MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aryan Khan Drug Case: आर्यन के पास अब सिर्फ 2 दिन, नहीं हुई जमानत तो SRK के बेटे की 15 रातें गुजरेंगी जेल में

Aryan Khan Drug Case: आर्यन के पास अब सिर्फ 2 दिन, नहीं हुई जमानत तो SRK के बेटे की 15 रातें गुजरेंगी जेल में

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस (Drugs Case) में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन (Aryan Khan) की जमानत पर सुनवाई बुधवार को एक बार फिर टल गई। हाईकोर्ट में अब गुरुवा को दोपहर ढाई बजे के बाद केस की सुनवाई होना है। अगर 28 और 29 अक्टूबर (गुरुवार या शुक्रवार) तक आर्यन की जमानत पर फैसला नहीं आता है तो उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। दरअसल, 30 और 31 अक्टूबर को हाईकोर्ट में शनिवार, रविवार की छुट्टी रहेगी। तो आर्यन की 15 रातें और गुजरेंगी जेल में..

Asianet News Hindi | Published : Oct 27 2021, 07:35 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

दरअसल, अक्टूबर के बचे हुए दो दिनों में अगर आर्यन की जमानत नहीं होती तो 1 नवंबर से हाईकोर्ट में दिवाली की छुट्टी लग जाएगी। इसके बाद कोर्ट 15 नवंबर तक नहीं खुलेगा। ऐसे में अगर आर्यन को जमानत नहीं मिली तो फिर उन्हें 15 रातें जेल में ही गुजारनी पड़ेंगी। 

28
Asianet Image

बॉम्बे हाईकोर्ट में दिवाली की छुट्टियां 1 नवंबर से शुरू हो रही हैं। 1 से 12 नवंबर तक दिवाली हॉलिडे रहेगा।  इसके बाद 13-14 नवंबर को शनिवार रविवार के चलते कोर्ट में छुट्टी रहेगी। दिवाली की छुट्टियों से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के काम करने का अंतिम दिन 29 अक्टूबर है। 

38
Asianet Image

बता दें कि आर्यन खान 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उन्हें जेल में 20 दिन हो चुके हैं। जेल में आर्यन को कैदी नंबर 956 मिला है। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई के क्रूज कार्डेलिया से पकड़ा था। उनके साथ अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत कुल 8 लोगों को अरेस्ट किया गया था। 

48
Asianet Image

जेल में आर्यन का वक्त बड़ी मुश्किल से कट रहा है। हालांकि, इसके लिए आर्यन जेल में धार्मिक किताबें पढ़कर अपना समय काट रहे हैं। आर्थर रोड जेल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्यन जेल में लाइब्रेरी से किताबें लेकर पढ़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दो किताबें ली हैं, जिनमें पहली है गोल्डन लॉयन और दूसरी किताब भगवान राम-सीता की कहानियों पर बेस्ड है। 

58
Asianet Image

इतना ही नहीं, आर्यन खान जेल की लाइब्रेरी से कई धार्मिक और मोटिवेशनल किताबें पढ़ने के साथ ही जेल में होने वाली संध्या आरती में भी शामिल हो रहे हैं। आर्यन की बैरक में बने मंदिर में रोजाना शाम 7 बजे आरती होती है। ऐसे में आर्यन अब आरती में शामिल होकर भगवान से अपनी रिहाई की प्रार्थना करते नजर आते हैं। 

68
Asianet Image

बता दें कि शाहरुख खान बीते गुरुवार 21 अक्टूबर को बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। उन्होंने यहां करीब 15 मिनट तक कांच की दीवार के दूसरी ओर खड़े आर्यन से बात की। आर्यन से मिलने के बाद शाहरुख जैसे ही वहां से निकले तो आर्यन विजिटर रूम में ही रो पड़े थे। 

78
Asianet Image

रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान के साथ भी जेल में अन्य कैदियों की तरह ही बर्ताव किया जा रहा है। सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद उन्हें अलग से कोई सुविधा मुहैया नहीं करवाई जा रही है। आर्थर रोड जेल में इस समय करीब 3200 कैदी बंद हैं, इनमें से कई बेहद खूंखार हैं।

88
Asianet Image

आर्यन को 11 अक्टूबर को जेल की कैंटीन से खाना खरीदने के लिए उनके पापा शाहरुख ने 4500 रुपये का मनीऑर्डर भेजा था। जेल के नियमों के मुताबिक, वहां बंद कैदियों को केवल मनीऑर्डर से पैसे भेजे जा सकते हैं और इसके लिए भी एक अमाउंट फिक्स है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories