- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कभी अजय देवगन की साली के साथ रिलेशनशिप में था ये एक्टर, एक डर की वजह से अलग हुई थी काजोल की बहन
कभी अजय देवगन की साली के साथ रिलेशनशिप में था ये एक्टर, एक डर की वजह से अलग हुई थी काजोल की बहन
मुंबई. अरमान कोहली किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हालांकि उनका बॉलीवुड सफर कुछ खास नहीं रहा। अरमान फेमस फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। जितनी सफलता पिता को मिली उतनी उनके बेटे को नहीं मिल पाई। बता दें कि अरमान 48 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1972 को मुंबई में हुआ था। वैसे आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में अरमान, अजय देवगन की साली तनीषा मुखर्जी के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद भी दोनों लंबे समय तक साथ रहे। बता दें कि अरमान लंबे समय से किसी भी फिल्म नजर नहीं आए हैं। वे आखिरी बार प्रेम रतन धन पायो फिल्म में दिखे थे।
| Updated : Mar 31 2020, 09:52 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
16
)
बिग बॉस के घर में जब तनीषा, अरमान के साथ रिलेशन में आई तो जीजा अजय देवगन और बहन काजोल के रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं आया था। बिग बॉस में अरमान का सपोर्ट करने और उनके साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए तनीषा की काफी आलोचना भी हुई थी। मगर तनीषा ने बाद में इंटरव्यू में कबूला था कि अरमान को टैंपर इश्यू है, मगर वह अपनी तरह से इसके साथ डील कर लेती थीं।
26
बिग बॉस के घर में अरमान संग बॉन्डिंग शेयर करने के बारे में बात करते हुए तनीषा ने एक इंटरव्यू में बताया था- मुझे ऐसा लगता था कि घर में सभी उनके खिलाफ रहते हैं। अगर ऐसा रहेगा तो उनके सपोर्ट में कोई खड़ा ही नहीं होगा।
36
हालांकि, घर से बाहर आने के कुछ समय बाद तनीषा ने अरमान से दूरी बना ली। अरमान संग रिश्ते टूटने के बारे में बात करते हुए तनीषा ने कहा था कि अरमान और वे दोनों अलग-अलग किस्म के हैं और उनकी मानसिकता भिन्न है। अरमान का गालियां देना, मारपीट करना, इन सबसे डरकर तनीषा ने उनके साथ रिश्ता तोड़ा लिया।
46
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना वाली बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता संग उनकी कंट्रोवर्सी खूब चर्चा में रही थी। इसके अलावा नीरू रंधावा संग भी एक्टर के लिव इन में रहने की खबरें थीं।
56
नीरू रंधावा को तो अरमान ने गुस्से में इतना मारा था कि उनका चेहरा सूज गया था। नीरू ने यह आरोप लगाया था कि अरमान ने उनके बालों को पकड़कर खींचे और दीवार पर सिर को पटका। बुरी तरह चोटिल होने के बाद नीरू रंधावा को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी में एडमिट कराया गया। अरमान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
66
अरमान ने जानी दुश्मन, दुश्मन जमाना, दुश्मनी, एलओसी करगिल और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में काम किया। मगर प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अरमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं।