MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा और अपनी उम्र के अंतर पर बोले अर्जुन कपूर, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा और अपनी उम्र के अंतर पर बोले अर्जुन कपूर, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को अक्सर उनके बीच उम्र के अंतर की वजह से निशाने पर लिया जाता है। सोशल मीडिया पर लोग कपल का खूब मजाक उड़ाते हैं। अब एक बातचीत में अर्जुन कपूर ने ऐसे ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक न्यूज वेबसाइट से हुई बातचीत में अर्जुन ने अपने करियर और अपनी जिंदगी के सबसे बड़े नुकसान पर भी बात की। पढ़िए मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी उम्र के अंतर को लेकर अर्जुन कपूर ने क्या कहा...

Gagan Gurjar | Published : Aug 29 2022, 05:39 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा और उनके बीच उम्र के फासले को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि इस फासले से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उनके आसपास के लोग भी इससे परेशान नहीं हैं और उनके लिए इतना ही काफी है। अर्जुन ने कहा कि बाहर जो लोग उनके और मलाइका के रिश्ते के बारे में बातें करते हैं, वे उनका  कुछ नहीं कर सकते।

26
Asianet Image

अर्जुन ने कहा कि किसी की सोच को बदलना इतना आसान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मलाइका और वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अगर वे लोगों के लिए एक उदाहरण के तौर पर जगह बनाते हैं तो उनके लिए यह ख़ुशी की बात है।

36
Asianet Image

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगभग 6 साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। 2019 में उन्होंने अपना रिश्ता सार्वजानिक किया था। अक्टूबर में 49 साल की होने जा रहीं मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से लगभग 12 साल बड़ी हैं। 

46
Asianet Image

अरबाज़ खान की पत्नी रहीं मलाइका अरोड़ा लगभग 19 साल के बेटे की मां हैं। जब भी कपल किसी पब्लिक इवेंट में या हॉलिडे पर या किसी अन्य आउटिंग पर साथ दिखाई देता है लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। कभी लोग उनकी जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी बताते हैं तो कभी मलाइका के लिए आंटी और बुड्ढी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। 

56
Asianet Image

अर्जुन कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी के बेटे हैं। 25 मार्च 2012 को मोना का कैंसर से निधन हो गया। हालिया इंटरव्यू में दौरान अर्जुन ने बताया कि वे अपनी मां के निधन को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा नुकसान मानते हैं। 

66
Asianet Image

अर्जुन ने कहा कि यह ऐसा दुख है, जिससे वे कभी उबार नहीं पाए। उन्होंने कहा कि मां को खोने के बाद जैसे उन्होंने अपना सबकुछ खो दिया। वे कहते हैं कि उनके जाने के बाद उन्हें जो भी मिला, वह उन्हें कभी पूरा नहीं लगा।

और पढ़ें...

'Bigg Boss' की वजह से बिगड़ गई थी इस एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ, बोली- मुझे मर्डर और रेप की धमकियां मिल रही थीं

'द फैमिली मैन' की एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने दिए ब्रा-लेस पोज, PHOTOSHOOT देख लोग बोले- मैडम अब रुक भी जाओ

59 साल के सुपरस्टार के पास 1165 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी, लेकिन भरे इवेंट में बोले- मुझे काम की जरूरत है

शाहरुख़ खान का बयान वायरल, तीनों खान को एक फिल्म में लाने के सवाल पर कहा था- बेटा चड्ढी-बनियान बिक जाएगी

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा
 
Recommended Stories
Top Stories