- Home
- Entertainment
- Bollywood
- पापा का नाम सुनते ही इमोशनल हो गए विराट, पास बैठी अनुष्का ने हाथ चूमकर पति को ऐसे संभाला : Video
पापा का नाम सुनते ही इमोशनल हो गए विराट, पास बैठी अनुष्का ने हाथ चूमकर पति को ऐसे संभाला : Video
नई दिल्ली। बीते गुरुवार को दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदल दिया गया। यह स्टेडियम अब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर जाना जाएगा। स्टेडियम के नाम को बदलने के साथ ही नए पैवेलियन स्टैंड का नाम टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम पर रखा गया है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली भी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली पत्नी अनुष्का का हाथ थामे बैठे हैं और अनुष्का उनके हाथों को चूम रही हैं। View this post on Instagram Sweet #anushkasharma and #viratkohli in delhi today as #firozshahkotla has been named to #arunjaitleystadium and one part of the pavilion is named after Virat 👍❤ A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Sep 12, 2019 at 7:22am PDT
| Updated : Sep 13 2019, 04:57 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
14
)
क्या है वीडियो में : दरअसल, डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने स्टेडियम में मौजूद लोगों के साथ एक किस्सा शेयर किया। रजन ने कहा, ‘विराट के पिता के निधन के बाद अरुण जेटली उनके घर गए थे। उस वक्त विराट अंडर-19 टीम में थे और उन्हें एक मैच खेलना था। पिता के निधन के बाद उन्होंने उस मैच को पूरा किया। इस पर जेटली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वो एक दिन खूब नाम कमाएंगे।
24
रजत शर्मा की बात सुन इमोशनल हो गए विराट : रजत शर्मा की बात सुनकर विराट इमोशनल हो गए। इस दौरान पत्नी अनुष्का ने हाथ चूमकर उन्हें संभाला। विराट-अनुष्का के वीडियो के साथ ही दोनों की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इवेंट में दोनों पारंपरिक पहनावे में नजर आए।
34
दिसंबर 2017 में कपल ने की शादी : विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को इटली के पास टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में शादी की थी। इस दौरान कपल के फैमिली मेंबर्स, कुछ क्लोज फ्रेंड और विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा शामिल हुए थे।
44
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के ड्रेस सब्सयाची ने डिजाइन की थी। विराट ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहली थी। वहीं, अनुष्का लाइट पिंक कलर के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं थीं।