MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • जब अनुराग कश्यप के बिगड़े बोल : PM मोदी को कहा 'आतंकवादी' तो अमित शाह को बताया 'जानवर'

जब अनुराग कश्यप के बिगड़े बोल : PM मोदी को कहा 'आतंकवादी' तो अमित शाह को बताया 'जानवर'

मुंबई। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को कार्रवाई की। अनुराग कश्यप के अलावा तापसी पन्नू, फैंटम फिल्म के विकास बहल और मधु मंटेना के यहां भी छापेमारी हुई। आयकर विभाग को इन लोगों पर कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है। कहा ये भी जा रहा है कि अनुराग और तापसी के यहां प्रवर्तन निदेशालय यानी इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) का छापा भी पड़ सकता है। वैसे, अनुराग कश्यप सिर्फ आईटी रेड की वजह से नहीं, बल्कि पहले भी अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। अनुराग कश्यप कभी गृह मंत्री अमित शाह को जानवर तो कभी पीएम मोदी को आतंकवादी तक कह चुके हैं। हम बता रहे हैं अनुराग कश्यप के ऐसे ही 7 विवादित बयानों के बारे में।  

Asianet News Hindi | Updated : Mar 05 2021, 03:27 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

पीएम मोदी को बताया अहंकारी और अनपढ़ : 
कब : 4 जनवरी, 2020

CAA/CAB कहीं नहीं जाने वाला है। इनके लिए कुछ भी वापिस लेना नामुमकिन है क्योंकि वो उनके लिए हार होगी। यह सरकार हर चीज़ को हार-जीत में ही देखती है। इनका ईगो ऐसा है कि, सब जल जाएगा, राख हो जाएगा लेकिन मोदी कभी गलत नहीं हो सकता। क्यों? क्योंकि, अनपढ़ लोग ऐसे ही होते हैं।

27
Asianet Image

मोदी सरकार को कहा आतंकवादी : 
कब : 5 जनवरी, 2020

2002 का गुजरात और जो भी वहां हुआ, सौ प्रतिशत सच है। यह सरकार और उनका रवैया सबूत है इस बात का। यह सरकार आतंकवादी थी और है।

37
Asianet Image

अमित शाह को बताया जानवर : 
कब : 27 जनवरी, 2020

हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है । खुद की पुलिस, खुद ही के गुंडे, खुद की सेना और सिक्योरिटी अपनी बढ़ाता है और निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर आक्रमण करवाता है। घटियेपन और नीचता की हद अगर है तो वो है अमित शाह। इतिहास थूकेगा इस जानवर पर। अनुराग कश्यप ने दिल्ली में हुई चुनावी रैली के दौरान सीएए और एनआरसी का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई को लेकर ये ट्वीट किया था।

47
Asianet Image

आतंकवादी पैदा कर रही मोदी सरकार : 
कब कहा - 30 जनवरी, 2020

यह सरकार साफ-साफ कह रही की जय श्रीराम और भारत माता की जय बोल के, हिंदुत्व के नाम पर जो चाहे करो, मारो, काटो, हम कुछ नहीं होने देंगे। अब ही शक है कि सरकार और पार्टी ही आतंकवाद पैदा कर रहे हैं? और कमाल की बात यह कि इन सारे हिंदुत्व आतंकवादियों को लगता है वो देशभक्त हैं। यह अचीव किया है नरेन्द्र मोदी और अमित शाह और बीजेपी सरकार ने पिछले 6 सालों में। मुबारक हो #टुकड़ेटुकड़ेभाजपा

57
Asianet Image

रवि किशन को बताया गंजेड़ी :  
कब : 19 सितंबर, 2020

अनुराग कश्यप ने कहा कि अब जब वो (रवि किशन) एमपी बन गए हैं तो उन्होंने छोड़ दिया होगा, उन्हें खुद को साफ-सुथरा करना पड़ा होगा। लेकिन क्या आप वीड (गांजा) को ड्रग्स में शामिल करेंगे? मैं रवि किशन को जज नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कभी वीड को ड्रग्स की तरह नहीं देखा, एब्यूज सही शब्द नहीं है, वो 'स्मोक अप' करते थे। 

67
Asianet Image

कंगना को कहा, एक तू ही है इकलौती मणिकर्णिका : 
कब : 17 सितंबर, 2020

कंगना रनोट मुंबई में अपना ऑफिस टूटने के बाद लगातार ट्वीट कर रही थीं। एक ट्वीट में उन्होंने खुद को क्षत्राणी कहा था। इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा- बस एक तू ही है बहन इकलौती मणिकर्णिका। तू ना चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पे। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं। दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है, इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफर है बस LAC का। जा शेरनी। जय हिंद।

77
Asianet Image

सही सीन करने के लिए शैम्पेन पीती थी कंगना : 
कब : 20 सितंबर, 2020

अनुराग ने कहा कि कंगना क्वीन फिल्म के लिए सीन सही दे पाए इसके लिए वो खुद शैंपेन पीती थी। मैंने ऐसा करते हुए देखा है ताकि वो आसानी से एक्टिंग कर पाए। खुद की हिचक मिटाने के लिए कंगना ऐसा करती थी। अनुराग ने कहा कि पहले उसमें शायद आत्मविश्वास की कमी रही होगी इसलिए उसने शैंपेन का सहारा लिया था। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories