- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ससुर के सामने ही पत्नी सोनम को छेड़ने लगे दामाद तो ऐसा था अनिल कपूर का रिएक्शन
ससुर के सामने ही पत्नी सोनम को छेड़ने लगे दामाद तो ऐसा था अनिल कपूर का रिएक्शन
मुंबई. 62 साल के अनिल कपूर काम के साथ ही अपनी फैमिली को टाइम देना नहीं भूलते हैं। बीती रात अनिल बेटे हर्षवर्धन, बेटी सोनम-रिया और दामाद आनंद आहूजा के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए। हालांकि, इस मौके पर अनिल की पत्नी सुनीता नजर नहीं आईं। अनिल के दामाद आनंद बेहद मजाकिया है और पत्नी सोनम को अक्सर कैमरामैन के सामने छेड़ते नजर आते रहते हैं। आनंद डिनर डेट पर ससुर के सामने भी पत्नी को छेड़ते नजर आए। उनको ऐसा करता देख अनिल कपूर का रिएक्शन देखने लायक था। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि इस उम्र में भी अनिल कपूर फिल्मों में एक्टिव हैं। इस साल उनकी फिल्म 'टोटल धमाल' और 'पागलपंती' रिलीज हुईं। 2020 में वे मगंल और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इन दोनों ही फिल्मों की शूटिंग अभी जारी है।
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
16

डिनर डेट सोनम कपूर पोलका डॉट्स की ब्लू कलरकी फ्रॉक में नजर आईं। वहीं, रिया, हर्षवर्धन और आनंद आहूजा कैजुअल आउटफिट में थे। इस मौके पर रिया का ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी भी साथ था। बता दें कि रिया के ब्वॉयफ्रेंड करण फिल्म डायरेक्टर हैं और उन्होंने 'आयशा' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। 2010 में आई फिल्म 'आयशा' में साथ काम करते वक्त ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था।
26
पत्नी सोनम कपूर के साथ आनंद आहूजा।
36
आनंद आहूजा, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर।
46
जीजा आनंद आहूजा के साथ हर्षवर्धन कपूर।
56
फैमिली के साथ डिनर डेट पर अनिल कपूर।
66
आनंद आहूजा, रिया कपूर और उनका ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी।