- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बड़ी बहन की शादी में यूं सज-धज कर पहुंचीं Kapoor सिस्टर्स, पोती को आशीर्वाद देने आईं अनिल कपूर की मां
बड़ी बहन की शादी में यूं सज-धज कर पहुंचीं Kapoor सिस्टर्स, पोती को आशीर्वाद देने आईं अनिल कपूर की मां
मुंबई। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) 14 अगस्त को शादी कर रही हैं। रिया कपूर अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) संग 7 फेरे लेंगी। शादी में घरवालों और मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) जहां यलो कलर के डिजाइनर लहंगे में नजर आई तो वहीं संजय कपूर की बेटी शनाया (Shanaya Kapoor) ने ऑरेंज कलर का खूबसूरत लहंगा पहना। इस दौरान दोनों बहनों ने मास्क लगा रखा था। शनाया जहां व्हाइट मास्क में दिखीं तो वहीं खुशी ने पिंक कलर का मास्क पहना था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बड़ी बहन की शादी में कुछ इस तरह सज-धजकर पहुंचीं खुशी और शनाया कपूर। हालांकि, दोनों ने अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया।
बड़ी बहन की शादी में बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी पहुंचीं। इस दौरान अंशुला रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंशुला ने मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया।
अर्जुन कपूर ब्लू कुर्तें और व्हाइट पायजामे में नजर आए। अर्जुन ने ब्लैक गॉगल के साथ खुद को टीमअप किया था।
पत्नी महीप और बेटे जहान कपूर के साथ पोज देते दिखे संजय कपूर। इस दौरान बाप-बेटे ने मास्क लगा रखा था, जबकि महीप ने मास्क हटाकर फोटो खिंचाई।
बेटे जहान और पत्नी महीप कपूर के साथ रिया की शादी अटेंड करने पहुंचे संजय कपूर। इस दौरान उन्होंने मीडिया का हाथ हिलाकर स्वागत किया।
पोती रिया कपूर को आशीर्वाद देने पहुंचीं अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर। बता दें कि रिया की शादी का कार्यक्रम दो-तीन दिन तक चलेगा।
भतीजी रिया कपूर की शादी अटेंड करने क्रीम कलर के शूट में पहुंचीं महीप कपूर। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जमकर पोज दिए।
कजिन रिया कपूर की शादी में कुछ इस अंदाज में नजर आए मोहित मारवाह। मोहित रिया कपूर की बुआ के लड़के हैं।
सफेद कुर्ते-पायजामे में नजर आए बोनी कपूर। हालांकि, अब तक उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर नजर नहीं आईं हैं।
रिया कपूर की शादी में पहुंचीं डिजाइनर मसाबा गुप्ता। मसाबा नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रहे विव रिचर्ड्स की बेटी हैं।