- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 75 लड़कियों को डेट कर चुका है इस एक्ट्रेस का हसबैंड, जानने के बाद ऐसा था पत्नी का रिएक्शन
75 लड़कियों को डेट कर चुका है इस एक्ट्रेस का हसबैंड, जानने के बाद ऐसा था पत्नी का रिएक्शन
मुंबई. नेहा धूपिया के हसबेंड अंगद बेदी आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को हुआ था। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी मॉडल और एक्टर हैं। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की जोड़ी को फैंस साथ में काफी पसंद भी करते हैं। लाइफस्टाइल और फिल्मों के अलावा अंगद अपनी पर्सनल लाइफ के लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।
| Updated : Feb 06 2020, 01:03 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू बताया था कि वो नेहा से शादी से पहले करीब 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं। अंगद के साथ इंटरव्यू में पत्नी नेहा धूपिया ने भी शिरकत की थी। इस दौरान अंगद ने बड़ी बेबाकी से नेहा के सवालों का जवाब दिया। शादी से पहले 75 लड़कियों के डेट करने वाले अंगद बेदी ने इंटरव्यू बताया था कि वो खुद से बड़ी लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं।
27
अंगद ने बताया था कि इन लड़कियों के साथ वो लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रहे। अंगद की इन बातों को सुनने के बाद नेहा काफी हैरान रह गई थीं।
37
अंगद ने बताया था कि वो काफी अनुशासित माहौल में पले-बढ़े हैं। इसलिए, वो किसी भी लड़की के साथ बहुत लंबे समय तक रिलेशनशिप में नहीं रह सके। एक्टर ने कहा था कि वो काफी शर्मीले थे और अब भी हैं।
47
बता दें, नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 2018 में शादी की थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से गुरुद्वारे में शादी की थी। इसकी जानकारी ने कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी थी। फोटो शेयर करने के बाद फैंस शॉक्ड रह गए थे।
57
गुपचुप तरीके से शादी के पीछे की वजह नेहा का प्रग्नेंट होना माना जाता है। शादी के कुछ समय बाद ही नेहा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आई गई थीं, जिसके बाद कहा जाने लगा था कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं इसलिए, गुपचुप तरीके से जल्दीबाजी में दोनों ने शादी की थी। अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी में केवल करीबी दोस्त और दोनों के परिवार वाले ही शामिल हुए थे।
67
वहीं, अगर बात की जाए अंगद और नेहा के वर्कफ्रंट की तो अंगद कुछ समय पहले एमेजॉन प्राइम के शो 'इनसाइड एज' के सीजन 2 में नजर आए थे। इस सीरीज को फरहान अख्तर की कंपनी ने प्रोड्यूस किया था। वे इस शो में क्रिकेटर की भूमिका निभाते नजर आए थे।
77
इसके अलावा भी उनके पास कुछ वेबसीरीज के प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं, नेहा अपने शो 'नो फिल्टर विद नेहा' के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।