• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अमिताभ ही नहीं, बल्कि इन स्टार्स ने भी जब लिया प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा तो पहचानना हुआ मुश्किल

अमिताभ ही नहीं, बल्कि इन स्टार्स ने भी जब लिया प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा तो पहचानना हुआ मुश्किल

मुंबई. अमिताभ बच्चन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनका लुक इतना अलग है कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल, बिग बी को इस लुक में ढालने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया गया है। इस मेकअप का इस्तेमाल जब-जब स्टार्स ने किया तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल ही हुआ है और उन्होंने अपने लुक्स से लोगों को हैरान भी कर दिया है। ऐसे में स्टार्स उन लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें क्रिएट करने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप सहारा लिया गया। इस मेकअप को करने के लिए 6 से 7 घंटे लगते हैं, लेकिन इसे उतारने में 1-2 घंटे। इसका इस्तेमाल लुक्स को बदलने के लिए किया जाता है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 09 2020, 03:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

साल 2009 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' रिलीज हुई थी। इसमें बिग बी ने 13 साल के बच्चे का रोल प्ले किया था, जो कि अभिषेक बच्चन के बेटे का रोल था। अगर आपने इस मूवी को देखा होगा तो इसमें अमिताभ का काफी अलग लुक था और सभी को उनके लुक ने शॉक्ड कर दिया था। बिग बी को इस लुक में लाने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया गया था। प्रोस्थेटिक मेकअप के बाद उन्हें पहली बार में कम लोग ही पहचान पाए थे। 

26
Asianet Image

कंगना की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' जयललिता की बायोपिक है। इसमें कंगना जयललिता के रोल में दिखेंगी। उनके किरदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस को प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पड़ा था। इस रोल में ढलने के लिए कंगना ने अपना वजन भी बढ़ाया था और प्रोस्थेटिक मेकअप से उनको जयललिता का लुक दिया गया। फिल्म से सामने आए फर्स्ट लुक में देखने के लिए मिला था कि कंगना रनोट को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था।    

36
Asianet Image

फिल्म 'धूम 2'  ऋतिक रोशन ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म में उन्होंने अलग-अलग लुक्स लिए थे। इसी फिल्म में एक जगह उन्हें बूढ़े सफाई वाले के लुक में देखा गया था, जो कि मूवी में उनका सबसे अलग लुक था। इस लुक को पाने के लिए ऋतिक ने प्रोस्थेटिक मेकअप का ही सहारा लिया था। 

46
Asianet Image

फिल्म 'हिंदुस्तानी' में कमल हासन ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाया। इस फिल्म में उन्होंने बाप और बेटे का डबल रोल प्ले किया। फिल्म में पिता का किरदार निभा रहे कमल हासन का मेकअप हॉलिवुड मेकअप आर्टिस्ट माइकल वेस्टमोर ने किया था। 
 

56
Asianet Image

रजनीकांत के साथ फिल्म 2.0 में काम कर चुके अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और अलग था। इसमें अक्षय नेगेटिव भूमिका में नजर आए थे। अपने इस लुक को पाने के लिए अक्षय ने भी प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया था। इसमें उनका लुक काफी अटरेक्टिव था।

66
Asianet Image

दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली फिल्म 'छपाक' थी। इसमें उन्होंने एक एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल प्ले किया था। एसिड अटैक सर्वाइवर बनने के लिए दीपिका ने प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया था। उन्होंने अपने किरादार के साथ पूरी तरह से न्याय किया था। वहीं, उनके लुक ने भी सुर्खियां बटोरी थी।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories