MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • आलिया-रणबीर शादी लाइवः 4 पंडितों ने पढ़े मंत्र तो करण जौहर ने बांधी फेरों की गांठ, शादी में पहुंचे ये सेलेब्स

आलिया-रणबीर शादी लाइवः 4 पंडितों ने पढ़े मंत्र तो करण जौहर ने बांधी फेरों की गांठ, शादी में पहुंचे ये सेलेब्स

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी चार पंडितों ने कराई। वहीं आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर ने फेरों के बंधन की एक गांठ बांधी है। शादी के लिए नीतू कपूर के घर 'वास्तु' (Vastu) में कपूर और भट्ट फैमिली के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी पहुंचे। आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट और भाई राहुल भट्ट भी शादी में शामिल हुए। इसके अलावा कपूर फैमिली से करीना, करिश्मा के अलावा शशि कपूर के बेटे, शम्मी कपूर की पत्नी, बेटी और दामाद समेत कई लोग शादी में शामिल हुए। शादी के लिए वास्तु पहुंचे ये मेहमान..

Asianet News Hindi | Updated : Apr 14 2022, 07:43 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
114
Asianet Image

छोटी बहन आलिया भट्ट की शादी में शामिल होने के लिए बहन शाहीन भट्ट मां सोनी राजदान के साथ वास्तु के लिए निकल गई हैं। बता दें कि शाम 4 बजे से शादी शुरू होगी। 

214
Asianet Image

महेश भट्ट बेटी पूजा भट्ट के साथ वास्तु पहुंचे। इस दौरान पूजा भट्ट ग्लिटरी ड्रेस में नजर आईं। बता दें कि आलिया भट्ट पूजा की सौतेली बहन हैं। 

314
Asianet Image

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। इस दौरान करीना ने हैवी ज्वैलरी पहनी थी। 

414
Asianet Image

बेटे की शादी के लिए वेडिंग वेन्यू के निकलीं नीतू कपूर। साथ में उनकी नातिन समारा भी दिखीं। समारा रिद्धिमा साहनी की बेटी हैं।

514
Asianet Image

वहीं शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी बेटी कंचन देसाई के साथ वास्तु के बाहर नजर आईं। बता दें कि वास्तु में कपूर और भट्ट फैमिली के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

614
Asianet Image

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पीले कलर के लहंगे में नजर आईं। बता दें कि नव्या आलिया की मेहंदी सेरेमनी में भी पहुंचीं थीं। 

714
Asianet Image

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर लव रंजन भी वास्तु पहुंच चुके हैं। लव रंजन व्हाइट ड्रेस के साथ बियर्ड लुक में नजर आए। उन्होंने गॉगल लगा रखा था। 

814
Asianet Image

आलिया-रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए शशि कपूर के बेटे करण कपूर भी पहुंचे। इस दौरान करण कुर्ते-पजामे और जैकेट में नजर आए। 

914
Asianet Image

रणबीर-आलिया की शादी में शामिल होने के लिए करण जौहर भी वास्तु पहुंच चुके हैं। इस दौरान करण पिंक कलर की शेरवानी में नजर आए। 

1014
Asianet Image

रणबीर कपूर की शादी के लिए शशि कपूर के छोटे बेटे कुणाल कपूर भी फैमिली के साथ पहुंचे। कुणाल व्हाइट कुर्ते-पजामे और जैकेट में दिखे। 

1114
Asianet Image

 शम्मी कपूर के दामाद केतन देसाई भी वास्तु पहुंच चुके हैं। बता दें कि केतन देसाई की शादी शम्मी कपूर की बेटी कंचन से हुई है। 

1214
Asianet Image

भतीजे रणबीर कपूर की शादी के लिए वास्तु पहुंचे रणधीर कपूर। इस दौरान रणधीर कपूर ने एक पल के लिए भी अपने चेहरे से मास्क नहीं हटाया। 

 

1314
Asianet Image

आलिया-रणबीर की शादी में पहुंचे अयान मुखर्जी। बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया-रणबीर साथ दिखेंगे। 

1414
Asianet Image

आलिया-रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची रणबीर की बुआ रीमा जैन। इस दौरान रीमा जैन पिंक एंड सिल्वर साड़ी में नजर आईं। 

ये भी पढ़ें :

PHOTOS: इधर आलिया-रणबीर की शादी से पहले रोशनी में नहाया RK स्टूडियो, उधर सजधज कर यहां पहुंचीं नीतू कपूर
बेटे रणबीर कपूर की शादी की खुशी में कार में ही नाचने लगीं नीतू सिंह, दूल्हे की बहन-भांजी का दिखा स्वैग
आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories