- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मां बनने में आलिया भट्ट ने तोड़ा अपनी सास का रिकॉर्ड, शादी के 6 महीने बाद दिया बेटी को जन्म
मां बनने में आलिया भट्ट ने तोड़ा अपनी सास का रिकॉर्ड, शादी के 6 महीने बाद दिया बेटी को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मां बन गई हैं। उन्होंने 6 नवम्बर को मुंबई के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मामले में आलिया ने अपनी सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का रिकॉर्ड तो दिया है। आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को बॉलीवुड अभिनेता और लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से शादी की थी और अभी तक उनकी शादी की महज साढ़े 6 महीने ही हुए हैं। शादी के बाद इतने कम समय में उनका मां बनना सबके लिए आश्चर्य से भरा हुआ है और यह कहीं ना कहीं इस बात की पुष्टि करता है कि वे शादी के पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। खैर, आपको यह जान कर और हैरानी होगी कि नीतू कपूर ने भी जब पहली संतान को जन्म दिया था, तब उनकी शादी को भी 9 महीने पूरे नहीं हुए थे। आपको बताते हैं नीतू कपूर की शादी से लेकर मां बनने तक की पूरी कहानी...
- FB
- TW
- Linkdin
)
नीतू कपूर उस वक्त 22 साल की भी नहीं हुई थीं, जब उन्होंने 22 जनवरी 1980 को अभिनेता ऋषि कपूर से शादी की थी।
उन्होंने शादी के करीब 6 महीने बाद 8 जुलाई 1980 को अपना 22वां जन्मदिन मनाया था और इसके लगभग पौने दो महीने बाद 15 सितम्बर 1980 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने रिद्धिमा रखा।
रिद्धिमा और उनके छोटे भाई रणबीर की उम्र में महज 2 साल का अंतर है। जी हां, नीतू अपना 23वां जन्मदिन मनाने के बाद दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं और अपना 24वां जन्मदिन मनाने के दो महीने बाद नीतू ने 28 सितम्बर 1982 को रणबीर कपूर को जन्म दिया।
रणबीर कपूर 39 साल की उम्र में पिता बने हैं, जबकि उनके पिता ऋषि कपूर ने जिस वक्त पहली संतान का वेलकम किया था, तब वे सिर्फ 28 साल के थे। 30 साल की उम्र में वे दूसरी बार पिता बन गए थे। यानी कि जिस उम्र में रणबीर कपूर पिता बने हैं, ऋषि कपूर के उस उम्र तक पहुंचने तक वे 9 साल के हो चुके थे।
आलिया भट्ट की ननद और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने मां बनने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। उन्होंने 26 साल की उम्र में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की और इसके 5 साल बाद 23 मार्च 2011 को उनकी बेटी समारा का जन्म हुआ।
रणबीर और आलिया को 9 सितम्बर 2022 को रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही। रणबीर की अपकमिंग फिल्मों में लव रंजन का अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और 'एनिमल' में शामिल हैं, जबकि आलिया भट्ट की अपकमिंग फ़िल्में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'हार्ट ऑफ़ स्टोन' हैं।
और पढ़ें...
साउथ के सामने क्यों नहीं टिक पा रहीं बॉलीवुड की फ़िल्में, 'कांतारा' के एक्टर ने बता दी असली वजह
बॉलीवुड की सालभर की कमाई से ज्यादा 2 फिल्मों का बजट, ये हैं अब तक बनी 10 सबसे महंगी मूवीज
कहीं अटक ना जाए 200 करोड़ में बनी शाहरुख़ खान की 'जवान', रिलीज से 6 महीने पहले ही बड़े विवाद में फंसी
वरुण धवन ही नहीं, इन 11 सेलेब्स को भी है गंभीर बीमारी, 2 तो परेशान होकर ख़ुदकुशी तक का सोच चुके