MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • FLOP अक्षय कुमार का वो दौर, जब 17 में से 11 फ़िल्में हुईं थीं 100 करोड़ पार, कमाए थे 2100 करोड़ से ज्यादा

FLOP अक्षय कुमार का वो दौर, जब 17 में से 11 फ़िल्में हुईं थीं 100 करोड़ पार, कमाए थे 2100 करोड़ से ज्यादा

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए 2022 बेहद निराशाजनक रहा है। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर उनकी चार फ़िल्में 'बच्चन पांडे'( Bachchan Pandey), 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj), 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) और 'राम सेतु' (Ram Setu) रिलीज हुईं और चारों की चारों धराशायी हो गईं। एक भी फिल्म 70 करोड़ रुपए का आंकड़ा तक नहीं छू सकी। उनकी चारों फ़िल्में क्रमशः 49.98 करोड़ रुपए, 68.05 करोड़ रुपए, 44.39 करोड़ रुपए और 63.87 करोड़ रुपए पर सिमट गईं। वैसे एक वक्त था, जब अक्षय कुमार की 5 साल तक लगातार 17 फ़िल्में रिलीज हुई थीं और इनमें से 11 ने 100 से लेकर 200 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया था। खास बात यह है इन पांच सालों में अक्षय कुमार की सभी फिल्मों का कुल कलेक्शन लगभग 2141.36 करोड़ रुपए था और उनकी सिर्फ एक फिल्म फ्लॉप रही थी। यह पांच साल का वक्त था 2015 से लेकर 2019 तक का वक्त। आइए आपको बताते हैं इन पांच सालों का अक्षय कुमार का पूरा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड...

Gagan Gurjar | Updated : Nov 10 2022, 09:20 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

2015 में अक्षय कुमार की 4 फ़िल्में 'बेबी', 'गब्बर इज बैक', 'ब्रदर्स' और 'सिंह इज ब्लिंग' रिलीज हुई थीं। चारों फिल्मों ने क्रमशः 95.56 करोड़ रुपए, 87.55 करोड़ रुपए, 82.47 करोड़ रुपए और 89.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इनमें से बेबी और गब्बर इज बैक सेमी हिट, जबकि सिंह इज ब्लिंग एवरेज रही थी। 'ब्रदर्स' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। 

25
Asianet Image

अक्षय कुमार ने 2016 में तीन फ़िल्में दीं और तीनों हिट रहीं। इनमें से 'एयरलिफ्ट' ने लगभग 128 करोड़ रुपए, 'हाउसफुल 3' ने करीब 109.14 करोड़ रुपए और 'रुस्तम' ने तकरीबन 127.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

35
Asianet Image

2017 में अक्षय कुमार की तीन फ़िल्में आईं, इनमें से 'जॉली एलएलबी 2' और 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' सेमी हिट, जबकि नाम शबाना एवरेज रही। तीनों फिल्मों ने क्रमशः लगभग 117 करोड़ रुपए, 134.22 करोड़ और 36.76 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

45
Asianet Image

2018 में अक्षय कुमार ने एक सुपरहिट '2.0' दी, जिसने हिंदी बेल्ट में लगभग 189.55 करोड़ रुपए कमाए थे। इसी साल उनकी दो अन्य फिल्मों 'पैडमैन' और 'गोल्ड' ने एवरेज प्रदर्शन किया। इन दोनों फिल्मों का कलेक्शन  क्रमशः लगभग 81.82 करोड़ और 104.72 करोड़ रुपए रहा था।

55
Asianet Image

2019 में आईं अक्षय कुमार की दो फ़िल्में 'केसरी' और 'हाउसफुल 4' हिट रहीं, जिनका कलेक्शन क्रमशः लगभग 154.41 करोड़ रुपए  और  194.60 करोड़ रुपए रहा था। अक्षय की दो अन्य फ़िल्में 'मिशन मंगल' और 'गुड न्यूज'  सुपरहिट रही थीं। इन फिल्मों की कमाई क्रमशः लगभग 202.98 करोड़ और 205.14 करोड़ रुपए रही थी।

और पढ़ें...

बेटी के साथ 8 मंजिला बंगले में गृह प्रवेश करेंगे आलिया-रणबीर, इसमें एक पूरा फ्लोर बच्ची का होगा!

तलाक के बाद कैसा है मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता? अरबाज खान ने किया खुलासा

FLOP विजय देवरकोंडा पर बड़ा दांव, बजट से दोगुनी कीमत में बिके अगली फिल्म के नॉन थिएट्रिकल राइट्स

4 सबसे बड़े एक्शन स्टार्स ला रहे सभी फिल्मों की 'बाप', पोस्टर में सनी देओल को पहचानना भी मुश्किल

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories