- Home
- Entertainment
- Bollywood
- क्या 'तान्हाजी' को लेकर दिए विवादित बयान पर अजय देवगन ने की थी सैफ की पिटाई, दिया जवाब
क्या 'तान्हाजी' को लेकर दिए विवादित बयान पर अजय देवगन ने की थी सैफ की पिटाई, दिया जवाब
मुंबई. अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर सोमवार 2 मार्च को रिलीज किया गया। इसके ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट डायरेक्टर रोहित शेट्टी के समेत पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। इस दौरान स्टार्स ने फिल्म को लेकर बातचीत की। इसके साथ ही एक रिपोर्ट ने सैफ के विवादित बयान को लेकर अजय से सवाल कर लिया और उन्होंने ने बेबाकी से इसका जवाब दिया।
| Published : Mar 03 2020, 12:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
18
)
दरअसल, फिल्म में अजय देवगन ने तान्हाजी और सैफ ने उदय भान राठौड़ का रोल प्ले किया था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद सैफ ने फिल्म को लेकर विवादित बयान दिया था कि इसके तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।
28
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन को जब ये बात पता चली थी तो वे सैफ से नाराज हो गए थे। इसी को लेकर इवेंट में रिपोर्ट ने अजय देवगन से सवाल किया तो इस पर अजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हां, उन्होंने सैफ बहुत मारा।
38
इसके साथ ही अजय देवगन कहते हैं कि उन्होंने सैफ की टांगे तोड़ दी और वो अभी भी चल नहीं पाते हैं। हालांकि, बाद में एक्टर सीरियस होकर कहते हैं कि ना जाने कहां से लोगों को ऐसी बातें पता चलती है। ऐसी रिपोर्ट्स कहां से मिलती है, लेकिन इसकी सच्चाई ये है कि इसमें कुछ भी सच नहीं है।
48
बता दें, सैफ और अजय देवगन फिल्म 'तान्हाजी' लंबे समय के बाद काम करते नजर आए थे। इससे पहले दोनों को साथ में 'ओमकारा' में देखा गया था।
58
बहरहाल, अगर 'सूर्यवंशी' के अलावा अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'मैदान' को लेकर भी चर्चा में हैं। ये भारत के फुटबॉल कोच की बायोपिक है। इसके साथ ही अजय आरआरआर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
68
फिल्म 'आरआरआर' को लेकर खबर है कि वो इसमें सिर्फ दोस्ती के लिए काम कर रहे हैं और अजय इसके लिए कोई फीस नहीं ले रहे हैं। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में काम करते नजर आएंगे।
78
'आरआरआर' को दुनिया भर में एक साथ 10 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें अजय देवगन के अलावा आलिया भट्ट भी अहम किरदार में होंगी। मूवी में अंतर्राष्ट्रीय एक्टर रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस भी दिखेंगे। फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित है।
88
बहरहाल, अगर सूर्यवंशी की बात की जाए तो ये 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन के अलावा कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगी।