MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बॉलीवुड ने मनाया गणतंत्र दिवस, अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट तो अनुपम खेर बोले भारत है तो हम है

बॉलीवुड ने मनाया गणतंत्र दिवस, अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट तो अनुपम खेर बोले भारत है तो हम है

मुंबई. आज पूरा देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर हैं। लोग एक दूसरे को बधाईयां भी दे रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। कई सेलेब्स ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी से लेकर अजय देवगन और काजल अग्रवाल सहित अन्य  सेलेब्स ने बधाई दी। अजय देवगन ने अपने ट्विटवर पर लिखा- एक हिन्दुस्तानी होने पर गर्व है आज और हमेशा के लिए। सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 26 2020, 11:51 AM IST | Updated : Jan 30 2020, 10:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कैप्शन लिखा- देश आगे बढ़ेगा, तो हम आगे बढ़ेंगे। पर देश तभी आगे बढ़ेगा, जब हम आगे बढ़ेंगे। तो आइए, आप और हम मिल कर देश को आगे बढ़ाते हैं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। Happy Republic Day!
210
शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर तिरंगे के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- संघर्ष के बिना कुछ भी सुंदर नहीं होता है। आइए उस संघर्ष को याद करें जिसने हमें यह खूबसूरत दिन दिया। सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई।
310
काजल अग्रवाल ने भी बधाई दी। काजल ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद'।
410
तापसी पन्नू ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। तापसी ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं मेरे देशवासियों। चलो आज कुछ समय निकाल के संविधान के कुछ पन्ने पढ़ ही लें। जय हिंद'।
510
अमिताभ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ ने ट्विटर के जरिए अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं । जय हिंद'।
610
हेमा मालिनी ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! हम आज अपने अद्भुत राष्ट्र की एकता और अखंडता का जश्न मनाते हैं और शांति और देशभक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं और हर चीज पर जीत हासिल करते हैं। जय हिंद।
710
परेश रावल ने ट्विटर पर लिखा, 'दुनियाभर में मौजूद मेरे सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। वंदे मातरम।'
810
रवीना टंडन ने अपने इंस्टग्राम पर बाघा बॉर्डर की जवानों के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने इस फोटो पर कैप्शन लिखा- आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारत की आत्मा आपकी आत्मा में सदैव चमकती रहे .. जय हिंद। उन लोगों के प्रति आभारी हूं जो बलिदान करते हैं और रक्षा की शपथ लेते हैं। वाघा की हमारी यात्रा। # 2020
910
अनुपम खेर ने अलग अंदाज में लोगों को विश किया। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, ' भारतवासियों! आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। स्वतंत्रता हासिल करने से पहले बाहरी लोगों हम पर राज किया। इस सालों में इन लोगों ने हमारे समाज, संस्कृति और भारतीयता का शोषण किया। हमारी एकता में फूट डाली। हमारी राष्ट्र संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। लाखों लोगों के बलिदानों के बाद हमने आजादी पाई।... हम सब अगल-अलग विचारों और धर्म के होते हुए भी इस देश को एक जुट बनाया। ... भारत है, तो हम हैं।'
1010
जावेद जाफरी ने भी देशवासियों को इस खास मौके पर बधाई दी है। जावेद ने ट्वीट पर लिखा, 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके ये गुलिस्ता हमारा, मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्तान हमारा। दुनिया में सबसे अच्छे संविधान के सूत्रधारों को सलाम। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद!!!'

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved