MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bhojpuri की ये 9 हीरोइनें बिन मेकअप दिखती हैं ऐसी, पहचान पाना भी मुश्किल

Bhojpuri की ये 9 हीरोइनें बिन मेकअप दिखती हैं ऐसी, पहचान पाना भी मुश्किल

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी अपने लुक और स्किन को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। फिल्मों में काम करने के लिए अक्सर ये हीरोइनें हैवी मेकअप करती हैं। जब ये बिन मेकअप के नजर आती हैं तो इन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है।

Asianet News Hindi | Updated : Aug 16 2023, 02:40 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

अक्षरा सिंह : 
कभी पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने करियर की शुरुआत 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी। इसमें उनके अपोजिट रवि किशन ने काम किया था। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह 'सर्विस वाली बहू', 'काला टीका' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। पवन सिंह के साथ अक्षरा का अफेयर और बाद में हुआ विवाद खूब चर्चा में रहा था। अक्षरा ने पवन सिंह पर कई बड़े आरोप लगाए थे। 

29
Asianet Image

आम्रपाली दुबे :
आम्रपाली दुबे भोजपुरी का जाना-पहचाना नाम हैं। वो भोजपुरी में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली हीरोइनों में से एक हैं। भोजपुरी में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' में सुमन का रोल प्ले कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। निरहुआ के साथ आम्रपाली ने 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

39
Asianet Image

निधि झा (लूलिया) :
निधि झा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लूलिया के नाम से जाना जाता है। जब भी फिल्मों में नेगेटिव किरदार की बात आती है तो निधि का चेहरा डायरेक्टर्स के दिमाग में सबसे पहले आता है। निधि ने फिल्म 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसमें उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

49
Asianet Image

रानी चटर्जी : 
मशहूर वेब सीरिज 'मस्तराम' में काम कर चुकीं रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है। उन्होंने 2004 में 15 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ 'ससुरा बड़ा पैइसावाला' से भोजपुरी में डेब्यू किया। इस मूवी को उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म माना जाता है। रानी चटर्जी ब सीरिज 'मस्तराम' में बेहद बोल्ड सीन दे चुकी हैं।

59
Asianet Image

काजल राघवानी : 
काजल राघवानी ने करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म 'सुगना' से की थी। आज वो भोजपुरी में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय काजल राघवानी और खेसारी लाल के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। काजल राघवान ने पवन सिंह, निरहुआ, रवि किशन जैसे कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। 

69
Asianet Image

मोनालिसा : 
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल 'नजर' में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में मोनालिसा ने पवन सिंह और रवि किशन के साथ काम करके खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उन्होंने बाद में लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ 2017 में बिग बॉस के घर में शादी कर ली।

79
Asianet Image

प्रियंका पंडित :
प्रियंका पंडित को 2009 में 12वीं में पढ़ाई करने के दौरान ही एक गुजराती फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। फिर एक पार्टी में भोजपुरी फिल्म के डायरेक्टर ने काम करने का ऑफर दिया। 2013 में मैंने भोजपुरी फिल्म 'जीना तेरी गली में' की। एक साल के गैप के बाद 2014 में फिल्म 'जानेमन' से वापसी की। प्रियंका ने फिल्म 'दिल भईल दीवाना' में एक आइटम सांग किया था, जो 2015 में बहुत फेमस हुआ था।
 

89
Asianet Image

अंजना सिंह : 
भोजपुरी का हॉट केक कहलाने वाली अंजना सिंह ने 2012 में फिल्म फौलाद से करियर शुरू किया था। अंजना सिंह को 2017 में लंदन में आयोजित हुए भोजपुरी फिल्म समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का व्यूअर चॉइस के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। अंजना ने मशहूर भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। 

99
Asianet Image

मधु शर्मा :
मधु शर्मा ने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद मधु ने भोजपुरी में कदम बढ़ाया। उन्होंने 2011 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से भोजपुरी फिल्मों डेब्यू किया। मधु जयपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1984 को एक मारवाड़ी फैमिली में हुआ था। भोजपुरी की ये एक्ट्रेस ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। 

ये भी पढ़ें : 

PHOTOS: बिन मेकअप ऐसी दिखती है Pushpa की श्रीवल्ली, इन 10 हीरोइनों को देखकर भी नहीं होगा यकीन
जालीदार कपड़ों में टॉपलेस हुईं Urfi Javed की गर्दन पर मिले गहरे जख्म, फोटो देख शॉक्ड हैं लोग
The Kashmir Files देख फूट फूट कर रोया ये शख्स, आखिर क्यों कहा- नहीं चेते तो हमारी पीढ़ियां बर्बाद हो जाएंगी

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories