- Home
- States
- Bihar
- बचपन की खूबसूरत लव स्टोरी का खौफनाक अंत: गर्लफ्रेंड की बिहार तो राजस्थान में बॉयफ्रेंड की दर्दनाक मौत
बचपन की खूबसूरत लव स्टोरी का खौफनाक अंत: गर्लफ्रेंड की बिहार तो राजस्थान में बॉयफ्रेंड की दर्दनाक मौत
जयपुर/ मुजफ्फरपुर. प्रेमी जोड़े प्यार में जिंदगीभर साथ जीने-मरने की कसमें तो खाते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि यही कपल जरा-जरा सी बात पर खुद ही अपनी लव स्टोरी का दा एंड कर देते हैं। बिहार और राजस्थान से भी एक ऐसी खबर सामने आई है, जहां बचपन के प्यार का दुखद अंत हो गया है। मोबाइल पर विवाद होने के बाद जब बॉयफ्रेंड ने अपना मोबाइल को स्वीच ऑफ कर लिया तो प्रेमिका ने गुस्से में आकर मुजफ्फरपुर में फांसी के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। यह बात जैसे ही जयपुर में रह रहे प्रेमी को पता चली तो उसने बिल्डिंग के 8वीं मंजिल से कूदकर मौत को गले लगा लिया। पढ़िए कैसे खूबसूरत कपल ने चुनी खुद के लिए दर्दनाक मौत...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
दरअसल, यह प्यारी सी और खूबसूरत लव स्टोरी बिहार मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले अंजलि जयसवाल (230 और विवेक कुमार (26) की है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, वह अपनी मोहब्बत वाली दुनिया में मस्त थे। कभी-कभी जब उनमें विवाद होता तो कुछ देर बाद ठीक हो जाता था। लेकिन बुधवार रात दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही विवाद हुआ। जिसे दोनों की एक कॉमन दोस्त ठीक कराने की कोशिश भी कर रही थी।
बता दें कि अंजलि-विवेक की कॉमन दोस्त ने उनको लेकर रात को कॉफ्रेंस कॉल पर आए। उसने दोनों को काफी समझाया, लेकिन शांत होने की बजाए विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसी बीच विवेक ने कॉल कट दिया। दोनों ने उसे काफी समय तक फोन किया, लेकिन मोबाइल ही ऑफ कर लिया। बस फिर रात को इसी बात से गुस्से में आगर अंजलि ने सुसाइड करने का फैसला करते हुए फांसी लगा ली। सुबह जब विवेक को मोबाइल पर आए मैसेज से पता चला तो वह कॉलेज की छत पर गया और 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी भी मौत हो गई।
विवेक और अंजलि का यह प्यार 8वीं क्लास से चल रहा था। दोनों मुजफ्फरपुर के ओरिएंट क्लब स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। कॉलेज में आने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है था। इसी दौरान विवेक 4 साल पहले इंजीनियरिंग करने के लिए जयपुर आ गया। वहीं मुजफ्फरपुर में रहकर अंजलि चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की तैयारी करने लगी।
वहीं इस बात पर विवेक के परिजन और चाचा संजय साह ने बताया कि हमें तीन साल पहले पता लग गया था कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। साथ ही यह भी जानकारी लगी थी कि अंजलि के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन ऐसा नहीं सोचा था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। एक बार विवेक हमको कहता तो हम उसकी शादी अंजलि से ही करा देते। लड़की के घरवालो को भी मना लेते।
बता दें कि एक तरफ जहां गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंजलि के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पता लगा है कि अंजलि ने रात को घरवालों के साथ खाना खाया था। इसके बाद कमरे में सोने चली गई। इतना ही नहीं फिर देर रात उठकर खुद से चाय बनाई पी। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। उसके कान में ब्लूटूथ लगा था, वहीं बेड पर सीए की बुक ओपन थी। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद विवेक जयपुर से घर आने वाला था। क्योंकि पढ़ाई पूरी हो गई थी और नोएडा की एक कंपनी में सिलेक्शन भी हो गया था। गुरुवार को उसका इंटरव्यू था, लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई।