• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Bihar
  • आंखों देखी; बॉर्डर पर भारतीय की हत्या कर लाश को बर्बर तरीके से घसीटते ले गई थी नेपाल की पुलिस

आंखों देखी; बॉर्डर पर भारतीय की हत्या कर लाश को बर्बर तरीके से घसीटते ले गई थी नेपाल की पुलिस

सीतामढ़ी,( Bihar)। नेपाल पुलिस ने भारतीय गांव के निवासियों पर 13 जून को फायरिंग की थी। नेपाल पुलिस की ओर से की गई फायरिंग की इस घटना में सीमावर्ती गांव जानकी नगर निवासी विकेश कुमार (21) की मौत हो गई थी। कई भारतीयों को बंधक भी बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि विकेश की मौत के बाद नेपाल के  पुलिस उसके शव को घसीटकर नेपाल की सीमा में ले गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जब हंगामा किया, तब शव छोड़कर भाग निकले। हालांकि सीतामढ़ी नेपाल पुलिस ने बंधक बनाए गए भारतीय नागरिक को छोड़ दिया है। इस मामले को स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लिया गया। इस बीच रिहा किए गए लोगों ने नेपाल पुलिस की ये बर्बरता की कहानी सुनाई। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 14 2020, 01:26 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जब नेपाल के पुलिसकर्मी भारतीय ग्रामीणों पर फायरिंग कर रहे थे, तब उन लोगों ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों से मदद मांगी। लेकिन, एसएसबी के जवानों ने किसी तरह का सहयोग नहीं दिया। वे घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद थे।
 

29
Asianet Image


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जब नेपाल के पुलिसकर्मी भारतीय ग्रामीणों पर फायरिंग कर रहे थे, तब उन लोगों ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों से मदद मांगी। लेकिन, एसएसबी के जवानों ने किसी तरह का सहयोग नहीं दिया। वे घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद थे।
 

39
Asianet Image

नेपाल से रिहा होकर लौटे लगन राय ने कहा, 'मेरे लड़के समधियाने से लोग आए हैं, तो वो भी चला गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसएसबी के जवान कान में ईयर फोन लगाकर गाने सुनते रहे, लेकिन फायरिंग के बावजूद वे टस से मस नहीं हुए। 

49
Asianet Image


लगन राय के बेटे ने बताया कि उसे नेपाल पुलिस ने मारा है। मैंने नेपाल पुलिस से बस इतना कहा कि अपने ससुरालवालों से मिलने आया है, आपको नहीं मारना चाहिए था। इसपर कुछ बहस हुई जिसके बाद से ही नेपाल पुलिस उग्र हो गई और थाने से कुछ सिपाहियों को बुलवा लिया और अचानक 5-7 फायरिंग कर दी।
 

59
Asianet Image


लगन राय ने बताया कि फायरिंग के बाद लोग जमा हुए तो नेपाल पुलिस के जवान लाठियों से मारने-पीटने लगे थे। इसके बाद अचानक दनादन गोलियां दागने लगी।

69
Asianet Image


लगन राय ने बताया कि फायरिंग में जानकीनगर टोला लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार की जान चली गई। वहीं, विनोद राम के पुत्र उमेश राम व सहोरवा निवासी बिंदेश्वर शर्मा के पुत्र उदय शर्मा घायल हैं।

79
Asianet Image


लगन राय ने बताया कि उनका बेटा नेपाल की सीमा में था और वह ससुराल के परिजनों से मिलने नेपाल के सरलाही में था। वहीं, विकेश की अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ पिछले साल ही रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना गया था। वह लॉकडाउन में ही लौटा था। विकेश की गर्भवती पत्नी गूंजा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

89
Asianet Image


विकेश के पिता नागेश्वर राय ने कहा कि मेरे बेटे ने तो कुछ भी नहीं किया। वह तो बस वहां खड़ा था और नेपाल पुलिस ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद मेरे बेटे की लाश को घसीट कर नेपाल ले गए। 

99
Asianet Image


विकेश के पिता नागेश्वर राय ने कहा कि हम लोगों ने काफी विरोध किया और अपने बेटे की लाश को लेकर वापस भारत की सीमा में आए। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने भारत और नेपाल की सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों से भी नाराजगी जताई।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories